जंगली हाथी को देखा गया, दहशत में ग्रामीण

सिमडेगा. ठेठईटांगर प्रखंड के लट्ठाखम्हन जंगल में ग्रामीणों ने पांच जंगली हाथी के झुंड को देखा है. हाथी के झुंड को देखने के बाद से ही ग्रामीणों में दहशत व्याप्त हो गया है. जानकारी के मुताबिक लट्ठाखम्हन गांव की ओर पांच जंगली हाथियों का झुंड बढ़ रहा है. पांच जंगली हाथियों के झुंड में दो […]

सिमडेगा. ठेठईटांगर प्रखंड के लट्ठाखम्हन जंगल में ग्रामीणों ने पांच जंगली हाथी के झुंड को देखा है. हाथी के झुंड को देखने के बाद से ही ग्रामीणों में दहशत व्याप्त हो गया है. जानकारी के मुताबिक लट्ठाखम्हन गांव की ओर पांच जंगली हाथियों का झुंड बढ़ रहा है. पांच जंगली हाथियों के झुंड में दो बच्चा तथा तीन बड़ा हाथी है.

जंगली हाथियों के गांव की ओर आने की खबर से गांव लोगों में दहशत व्याप्त हो गया है. गांव के लोगों ने वन विभाग से मांग की है कि वे लोग शीघ्र ही जंगली हाथियों के झुंड को अन्य क्षेत्रों में भगाने के लिये ठोस कदम उठायें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >