सिमडेगा. अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ का शिष्ट मंडल उपायुक्त से मुलाकात कर मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में कहा गया है कि जिले में कुल 81 मध्य विद्यालयों में से मात्र दो प्रधानाध्यापक सह निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी पद स्थापित हैं. शेष विद्यालय प्रधानाध्यापकविहीन हैं. जिसका सीधा प्रभाव शैक्षणिक कार्य पर पड़ रहा है. जिले के बहुत से बीए व बीएससी प्रशिक्षित शिक्षक प्रोन्नति नियमावली के तहत उक्त पद पर प्रोन्नति की अहर्ता पूर्ण कर चुके हैं. किंतु अहर्ताधारी शिक्षकों को प्रधानाध्यापक के पद पर प्रोन्नति देने की प्रक्रिया शुरू नहीं की गयी है. उपायुक्त ने आश्वासन देते हुए कहा कि बीएलओ संबंधी कार्य पूर्ण होने के बाद शिक्षकों को गैर शैक्षणिक कार्य से मुक्त कर दिया जायेगा. प्रोन्नति संबंधी विषय पर भी उपायुक्त ने आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया. शिष्ट मंडल में संघ के अध्यक्ष श्यामसुंदर सिंह, दुखु नायक, सुमरन सिंह आदि शामिल थे.
गैर शैक्षणिक कार्य से मुक्त करने की मांग
सिमडेगा. अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ का शिष्ट मंडल उपायुक्त से मुलाकात कर मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में कहा गया है कि जिले में कुल 81 मध्य विद्यालयों में से मात्र दो प्रधानाध्यापक सह निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी पद स्थापित हैं. शेष विद्यालय प्रधानाध्यापकविहीन हैं. जिसका सीधा प्रभाव शैक्षणिक कार्य पर पड़ रहा […]
