वन भूमि व गैर मजरूआ जमीन की मापी का विरोध

सिमडेगा. ठेठइटांगर प्रखंड के घुटबहार गांव वासियों ने वन भूमि व गैर मजरूआ जमीन की मापी का विरोध किया है. इस संबंध में ग्राम सभा की बैठक घुटबहार स्थित सामुदायिक भवन में हुई. बैठक की अध्यक्षता जोलेन जोजो ने की. बैठक में वन भूमि व गैर मजरूआ जमीन की मापी पर रोक लगाने का निर्णय […]

सिमडेगा. ठेठइटांगर प्रखंड के घुटबहार गांव वासियों ने वन भूमि व गैर मजरूआ जमीन की मापी का विरोध किया है. इस संबंध में ग्राम सभा की बैठक घुटबहार स्थित सामुदायिक भवन में हुई. बैठक की अध्यक्षता जोलेन जोजो ने की. बैठक में वन भूमि व गैर मजरूआ जमीन की मापी पर रोक लगाने का निर्णय लिया गया. संतोष जोजवार ने कहा कि भूमि मापी के विषय में हमें कोई जानकारी नहीं है. जानकारी मिलने के बाद ही मापी कराने के संबंध में विचार किया जायेगा. जानकारी प्राप्त करने के लिए 27 मई को बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया गया. उक्त बैठक में बेंजामिन लकड़ा, लुइस कुजूर व नियेल तिर्की को आमंत्रित करने का निर्णय लिया गया.बैठक में मुख्य रूप से ग्राम सभा अध्यक्ष पौलुस समद, एनेम बुढ़, जोन बागे, अधीन लुगून, संजीत डांग, विश्राम जोजो, कोमलिना जोजो , नियरजन समद आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >