एसडीपीओ समेत 10 जवान घायल

कोढी चौक पर पुलिस पर जुआरियों ने किया हमला सिमडेगा : शहरी क्षेत्र नगर पंचायत के वार्ड नंबर नौ स्थित कोढी चौक में हब्बा–डब्बा खेल तथा मुर्गा लड़ाई स्थल पर जुआरियों ने पुलिस पर हमला कर दिया. हमला में एसडीपीओ सहित 10 जवान घायल हो गये. हमलावर लाठी डंडा से भी लैस थे. जुआरियों ने […]

कोढी चौक पर पुलिस पर जुआरियों ने किया हमला

सिमडेगा : शहरी क्षेत्र नगर पंचायत के वार्ड नंबर नौ स्थित कोढी चौक में हब्बाडब्बा खेल तथा मुर्गा लड़ाई स्थल पर जुआरियों ने पुलिस पर हमला कर दिया. हमला में एसडीपीओ सहित 10 जवान घायल हो गये. हमलावर लाठी डंडा से भी लैस थे. जुआरियों ने ग्रामीणों की भी मदद ली.

स्थिति इतनी गंभीर हो गयी कि पुलिस को बचाव में हवाई फायरिंग करनी पड़ी. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस कोढी चौक पहुंची. वहां पर हब्बाडब्बा तथा मुर्गा लड़ाई का खेल (अवैध जुआ) चल रहा था. पुलिस ने हब्बाडब्बा खेल स्थल को घेर लिया. इसी बीच ग्रामीणों ने पुलिस पर हमला कर दिया.

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस को हवाई फायरिंग करनी पड़ी. पुलिस द्वारा हवाई फायरिंग करने के बाद हब्बाडब्बा खेला रहे लोग फरार हो गये. घटना के बाद अतिरिक्त पुलिस बल कोढी चौक पहुंच गयी. पुलिस द्वारा घरघर तलाशी ली जा रही है.

दो दिन होता है हब्बाडब्बा खेल : कोढी चौक में सप्ताह में दो दिन हब्बाडब्बा का खेल दिन दहाड़े होता है. हब्बाडब्बा में लाखों रुपये की हारजीत होती है. हब्बाडब्बा खेलने के लिये ग्रामीण दूरदूर से आते हैं. हब्बाडब्बा के अलावा कोढी चौंक में मुर्गा लड़ाई का खेल भी होता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >