राजकीय उमवि बंबलकेरा अव्वल

प्रखंडस्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन13-प्रदर्शनी के साथ विद्यार्थी.प्रतिनिधि, ठेठइटांगर(सिमडेगा) एसएस प्लस टू उच्च विद्यालय परिसर में राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत प्रखंडस्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उदघाटन एसएस प्लस टू उच्च विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक योगेंद्र प्रसाद ने दीप प्रज्वलित कर किया. मौके पर श्री प्रसाद ने कहा कि विज्ञान […]

प्रखंडस्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन13-प्रदर्शनी के साथ विद्यार्थी.प्रतिनिधि, ठेठइटांगर(सिमडेगा) एसएस प्लस टू उच्च विद्यालय परिसर में राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत प्रखंडस्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उदघाटन एसएस प्लस टू उच्च विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक योगेंद्र प्रसाद ने दीप प्रज्वलित कर किया. मौके पर श्री प्रसाद ने कहा कि विज्ञान प्रदर्शनी से विद्यार्थियों की प्रतिभाएं निखर कर सामने आती है. इस प्रकार का आयोजन सराहनीय है. प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी बी बेक ने कहा कि प्रतिभाओं को निखारने के लिये सरकार द्वारा समय समय पर विज्ञान प्रदर्शनी कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है. बच्चे मेहनत व लगन के साथ कार्यक्रम में भाग लें ताकि राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर अपना प्रदर्शन कर सकें. विज्ञान प्रदर्शनी में कुल नौ विद्यालयों ने हिस्सा लिया. इसमें राजकीय उम्व बंबलकेरा को प्रथम, यूसी जामपानी को द्वितीय व कस्तूरबा गांधी बालिका उवि जोराम व प्लाथपुर उच्च विद्यालय कोरोंजो को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ. चयनित विद्यालय के विद्यार्थी जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में भाग लेंगे. कार्यक्रम को सफल बनाने में श्यामसुंदर मिश्र, बेलहम बागे,आशा आनंदी मिंज, अभिनंदन कुमार, कात्यानी प्रसाद, रोजलिन बागे, मगदली खेस,ओम प्रसाद, उमेश कुमार, जेम्स सुरीन, मृगेंद्र कुमार, मरिया गोरेती मड़की, मुक्ता केरकेट्टा, विलन टोप्पो, याकूब जैकब बा, प्लाबिनुस बाड़ा, रामकुमार,ममता कुमारी, शिल्पी आइंद, अनुराधा प्रसाद आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >