वज्रपात की चपेट में आने से 20 मवेशियों की मौत

वज्रपात की चपेट में आने से 20 मवेशियों की मौत

जलडेगा. थाना क्षेत्र के टिनगिना पंचायत के सिलिंगा सोनमेंजरा गांव में शनिवार देर रात वज्रपात के चपेट में आने से 20 मवेशियों की मौत हो गयी. इस घटना से पशुपालकों की बीच मातम का माहौल है. पशुपालकों को भारी आर्थिक क्षति उठानी पड़ी है. ग्रामीणों के अनुसार शनिवार रात गांव के कई पशुपालकों की गाय एवं बैल गांव के समीप स्थित एक पेड़ के नीचे थे. रात में तेज बारिश के साथ उसी पेड़ के पास वज्रपात हुआ. जिसके चपेट में सभी मवेशी आ गये और सभी मवेशियों की मौकै पर ही मौत हो गयी. रात होने के कारण किसी को तत्काल घटना की जानकारी नहीं मिल सकी. रविवार अहले सुबह जब ग्रामीणों ने पशुओं को पेड़ के नीचे मृत अवस्था में पाया.इस घटना के बाद गांव में अफरा तफरी मच गई और गांव में शोक का माहौल बन गया. इस घटना में संजय गोड़ के दो, फुलों देवी के तीन, सिरो देवी के दो,फुलजेंस सोरेंग के पांच, लिबनुस डुंगडुंग के दो, प्रवीण डुंगडुंग के दो, निर्मल केरकेट्टा का एक, संजीता सोरेंग का एक, बासिल डुंगडुंग का एक तथा सुधीर डुंगडुंग का एक मवेशी सहित कुल 20 गाय एवं बैल मौत हो गयी. सूचना पर मुखिया कल्याण गुड़िया घटना स्थल पर पहुचे एवं घटना की जानकारी बीडीओ डॉ प्रवीण कुमार एवं पशु चिकित्सक को दी. बीडीओ द्वारा तत्काल हल्का कर्मचारी एवं पशु चिकित्सक को घटनास्थल पर भेजा गया.बीडीओ डॉ प्रवीण कुमार ने कहा कि आवश्यक कार्रवाई उपरांत सभी पशुपालकों को मुवाएजा राशि दिलायी जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >