जलडेगा में पंचायत समिति की बैठक

जलडेगा(सिमडेगा). प्रखंड कार्यालय के सभागार में पंचायत समिति की बैठक प्रमुख एमलेन कोंगाड़ी की अध्यक्षता में हुई. बैेठक में सार्वजनिक महिला-पुरुष शौचालय बनाने , सोलर पैनल लगाने का प्रस्ताव रखा गया. साथ ही सांप काटने की दवा उपलब्ध कराने के लिए सीएस को पत्र लिखने एवं ओड़गा को प्रखंड बनाने को लेकर रिपोर्ट तैयार करने […]

जलडेगा(सिमडेगा). प्रखंड कार्यालय के सभागार में पंचायत समिति की बैठक प्रमुख एमलेन कोंगाड़ी की अध्यक्षता में हुई. बैेठक में सार्वजनिक महिला-पुरुष शौचालय बनाने , सोलर पैनल लगाने का प्रस्ताव रखा गया. साथ ही सांप काटने की दवा उपलब्ध कराने के लिए सीएस को पत्र लिखने एवं ओड़गा को प्रखंड बनाने को लेकर रिपोर्ट तैयार करने का निर्णय लिया गया. बैठक मंे मुख्य रूप से बीडीओ नागेंद्र तिवारी, जिप सदस्य रोजालिया शांता कंडूलना, बीपीओ आशुतोष कुमार अंबष्ट, जेएसएस रमेश कुमार, कृष्णा सिंह, उप प्रमुख कोमोदनी कंडूलना, मुखिया, पंचायत समिति सदस्य व अन्य लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >