प्रत्येक व्यक्ति का हो बैंक में खाता: एलडीएम

वित्तीय साक्षरता एवं जागरूकता शिविरप्रतिनिधिसिमडेगा. प्रखंड कार्यालय के सभागार में नाबार्ड मार्ग दर्शन एवं शारदा संस्था के तत्वावधान में वित्तीय साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में एलडीएम बी बोइपाई एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के शाखा प्रबंधक महेंद्र कुमार सिन्हा […]

वित्तीय साक्षरता एवं जागरूकता शिविरप्रतिनिधिसिमडेगा. प्रखंड कार्यालय के सभागार में नाबार्ड मार्ग दर्शन एवं शारदा संस्था के तत्वावधान में वित्तीय साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में एलडीएम बी बोइपाई एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के शाखा प्रबंधक महेंद्र कुमार सिन्हा उपस्थित थे. एलडीएम श्री बोइपाई ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति का बैंक में खाता होना चाहिए. सभी व्यक्ति पैसे का लेन-देन बैंक के माध्यम से करें. उन्होंने विशेष रूप से महिलाओं स्वयं सहायता समूह बना कर आगे आयें तथा बैंक से ऋण लेकर रोजगार से जुड़ें. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के प्रबंधक महेंद्र कुमार सिन्हा ने कहा कि जिस व्यक्ति का खाता बैंक में है वह कम से कम पांच लोगों को बैंक में खाता खोलने के लिये प्रेरित करें. संस्था के जिला कार्यक्रम प्रबंधक अर्जुन सिंह ने संस्था द्वारा चलाये जा रहे कार्यक्रमों की जानकारी दी. कार्यक्रम में पंजाब नेशनल बैंक के प्रतिनिधि जोहन बा, मुकेश कुमार महतो, अपोलस कुजूर, निरोज खलखो के अलावा अन्य लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >