विश्व स्तनपान दिवस मनाया गया

सिमडेगा. तामड़ा पंचायत भवन में कुम्हारटोली आंगनबाड़ी केंद्र के तत्वावधान में विश्व स्तनपान दिवस मनाया गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि मुखिया अंजना एक्का उपस्थित थीं. एएनएम प्रशिक्षण स्कूल की प्राचार्या एवं छात्राएं भी विशेष रूप से उपस्थित थे. कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिलाओं को स्तनपान एवं हाथ धुलाई के बारे में विस्तार पूर्वक बताया […]

सिमडेगा. तामड़ा पंचायत भवन में कुम्हारटोली आंगनबाड़ी केंद्र के तत्वावधान में विश्व स्तनपान दिवस मनाया गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि मुखिया अंजना एक्का उपस्थित थीं. एएनएम प्रशिक्षण स्कूल की प्राचार्या एवं छात्राएं भी विशेष रूप से उपस्थित थे. कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिलाओं को स्तनपान एवं हाथ धुलाई के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया. आंगनबाड़ी केंद्र की सेविका कुसमावती देवी, सहिया फिलिसिता सोरेंग व सहायिका पार्वती देवी ने आवश्यक जानकारी दी. उन्होंने कहा कि स्तनपान बच्चों के लिये सर्वोत्तम है. महिलाओं को अपने बच्चों को स्तनपान ही कराना चाहिए. कार्यक्रम के दौरान किशोरियों की व्यक्तिगत स्वच्छता एवं आइएफए टैबलेट के सेवन से होने वाले लाभ से भी अवगत कराया गया. गीत के माध्यम से भी स्तनपान का संदेश दिया गया. एएनएम स्कूल की छात्राओं द्वारा तसवीर के माध्यम से स्तनपान से संबंधित कई संदेश दिये गये. धन्यवाद ज्ञापन एएनएम सिंधु तिर्की ने किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >