सिमडेगा : पूर्व विधायक नियेल तिर्की ने डेली मार्केट में दुकानों के आवंटन में गड़बड़ी की शिकायत लेकर उपायुक्त से मुलाकात की और ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में कहा गया है कि बिना योजना बनाये दुकानों का निर्माण एवं आवंटन जैसे कार्य किये जा रहे हैं. अग्नि पीड़ित परिवारों को दी गयी 40 दुकानों में एक ही परिवार के कई लोग इसका लाभ ले रहे हैं, जबकि 24 परिवार झुगी झोपड़ी में अपना जीविका चलाने को मजबूर हैं.
मुर्गा एवं मछली दुकानदारों को अभी तक कोई सुनिश्चित जगह उपलब्ध नहीं करायी गयी है. झुग्गी झोपड़ी में दुकान लगाने के बाद भी उन्हें लगातार नोटिस भेज कर हटाने का निर्देश दिया जा रहा है. इससे उनके समक्ष रोजी रोटी की समस्या उत्पन्न हो गयी है. वर्तमान में वेडिंग जोन के नाम पर 16 अस्थायी दुकानों को उजाड़ दिया गया है.
