सिमडेगा : शहरी क्षेत्र के गोतरा कुम्हार टोली स्थित शिव मंदिर में मंगलवार की रात को अज्ञात लोगों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया. सूत्रों के अनुसार महिला मंडल द्वारा मंदिर के लिये सामग्री खरीदने के लिए चंदा किया जा रहा था.
चंदा के रुपये मंदिर में ही एक अलमीरा में रखा जाता था. मंगलवार की रात को शात सात बजे आरती के बाद मंदिर को बंद कर दिया गया. बुधवार को सुबह 5.30 बजे हरि नाम का ग्वाला मंदिर के पास से गुजर रहा था. मंदिर के बाहर दान पेटी तथा अलमीरा फें का हुआ था. इसकी जानकारी गांव वालों को हुई.
ग्रामीण मंदिर परिसर में जुट गये. ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी. पुलिस ने मौके पर पहुंच मामले की जांच शुरू कर दी है. महिला मंडल ने बताया कि मंदिर के अंदर रखे गये दो घंटा, दान पेटी की राशि तथा अलमीरा में रखा गया आठ हजार रुपये नगदी की चोरी की घटना हुई है. कुल मिला कर लगभग 15 हजार की चोरी अज्ञात चोरों ने कर ली.
