छात्र ने चिकित्सक पर लगाया रुपये मांगने का आरोप

ठेठईटांगर(सिमडेगा) : इलाज के नाम पर एक छात्र से इलाज के नाम पर चिकित्सक द्वारा रुपये मांगने का मामला प्रकाश में आया है. कस्तूरबा आवासीय विद्यालय जोराम की कक्षा नौ की एक छात्र दूर्गा बड़ाइक के पैर में घाव हो गया था. घाव को दिखलाने के लिये उसने अपने भाई के साथ ठेठईटांगर रेफरल अस्पताल […]

ठेठईटांगर(सिमडेगा) : इलाज के नाम पर एक छात्र से इलाज के नाम पर चिकित्सक द्वारा रुपये मांगने का मामला प्रकाश में आया है. कस्तूरबा आवासीय विद्यालय जोराम की कक्षा नौ की एक छात्र दूर्गा बड़ाइक के पैर में घाव हो गया था. घाव को दिखलाने के लिये उसने अपने भाई के साथ ठेठईटांगर रेफरल अस्पताल नौ जुलाई को गयी थी. अस्पताल में डॉ मिदेन मुंडू ने घाव का ऑपरेशन किया. ऑपरेशन के बाद डॉ मुंडू ने एक हजार रुपये की मांग की. छात्र ने रुपये नहीं होने का बहाना बना कर चली गयी.

इधर घाव साफ कराने के लिये अस्पताल आने पर पुन: डॉ द्वारा रुपये की मांग की गयी. घाव साफ कराने के लिये छात्र विद्यालय के रात्रि प्रहरी चंदन प्रधान के साथ अस्पताल गयी. हमेशा घाव साफ कराने के लिये जाने पर डॉ रुपये की मांग करने पर रात्रि प्रहरी चंदन प्रधान ने विद्यालय के वार्डेन अनुराधा प्रसाद को जानकारी दी. वार्डेन अनुराधा प्रसाद ने इलाज के नाम पर छात्र से रुपये मांगे जाने की लिखित शिकायत चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अनिल कुमार से की. लिखित शिकायत मिलने प्रभारी चिकित्सक डॉ अनिल कुमार ने जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिलाया.

इलाज की दवा अस्पताल में उपलब्ध है

प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अनिल कुमार ने कहा कि घाव ठीक करने की दवा अस्पताल में उपलब्ध है. उक्त दवाइयां बाहर से मंगाने की आवश्यकता नहीं पड़ती है. डॉ अनिल ने कहा कि इलाज के नाम पर छात्र से रुपये मांगे जाने की घटना की जांच की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >