सिमडेगा : प्रशासन ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान, लोगों ने सराहा

।। रविकांत साहू ।। सिमडेगा : शहरी क्षेत्र के मार्केट कांप्लेक्स में बुधवार को जेसीबी लगाकर बड़े पैमाने पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया. इस दौरान दुकानों में लगे सेड को बल पूर्वक हटाया गया. दुकान के आगे बने पक्के प्लेटफार्म को भी जेसीबी मशीन से तोड़ कर पूरी तरह से हटा दिया गया. अतिक्रमण […]

।। रविकांत साहू ।।

सिमडेगा : शहरी क्षेत्र के मार्केट कांप्लेक्स में बुधवार को जेसीबी लगाकर बड़े पैमाने पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया. इस दौरान दुकानों में लगे सेड को बल पूर्वक हटाया गया. दुकान के आगे बने पक्के प्लेटफार्म को भी जेसीबी मशीन से तोड़ कर पूरी तरह से हटा दिया गया.

अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान बुधवार को मार्केट कंपलेक्स में सभी दुकानें बंद रहीं. लगभग 100 से भी ज्यादा दुकानों में कारोबार प्रभावित रहा. दुकानदारों को भीषण गर्मी में काफी परेशानियों का सामना भी करना पड़ा. पुलिस विभाग, नगर परिषद और अंचल की ओर से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया.

* लोगों ने अतिक्रमण हटाओ अभियान को सराहा

अतिक्रमण हटाओ अभियान को आम लोगों ने काफी सराहा. आम लोगों ने कहा कि दुकानदारों द्वारा जबरन अतिक्रमण कर लेने के कारण कांप्लेक्स के गली नंबर एक और दो में बाईक से आना-जाना मुश्किल हो गया था.

* प्रशासन पर भेदभाव का लगा आरोप

अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान लोगों में कई तरह की चर्चायें हो रही थीं. कुछ लोगों ने प्रशासन पर अतिक्रमण हटाओ अभियान में भेदभाव करने का आरोप लगाया गया. कुछ लोगों ने कहा कि कांप्लेक्स के अंदर दर्जन भर ऐसे दूकानदार हैं जिन्‍होंने छज्जा को घेर कर उसमें शटर लगा दिया है. इतना ही नहीं कांप्लेक्स के अंदर ही प्रशासन की जी हुजूरी करने वाले लोगों ने अतिक्रमण कर दूकान बना लिया है.ऐसे लोगों को नगर परिषद के अधिकारी व अंचल के अधिकारी भी जानते है. किंतु यह सब उनके आंखों में नहीं सुझ रहा है या प्रशासन उसे हटाने में दिलचस्पी नहीं ले रही है. प्रशासन का दोहरा रवैया आज लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >