दोषियों पर कार्रवाई की मांग,उपायुक्त को ज्ञापन

सिमडेगा : सिमडेगा लैंपस में गबन मामले को लेकर खाताधारियों ने सोमवार को उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा और कार्रवाई की मांग की है. ज्ञापन में कहा गया है कि सिमडेगा लैंपस में करोड़ों का गबन हुआ, किंतु दोषी लोगों के खिलाफ अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गयी. जांच के नाम पर सिर्फ खानापूरी कर […]

सिमडेगा : सिमडेगा लैंपस में गबन मामले को लेकर खाताधारियों ने सोमवार को उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा और कार्रवाई की मांग की है. ज्ञापन में कहा गया है कि सिमडेगा लैंपस में करोड़ों का गबन हुआ, किंतु दोषी लोगों के खिलाफ अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गयी.

जांच के नाम पर सिर्फ खानापूरी कर दी गयी है. गबन हुए दो साल से ऊपर हो गये, किंतु अब तक किसी भी खाताधारी का पैसा वापस नहीं हो सका है. ज्ञापन सौंपने वालों ने आरोप लगाया है कि समिति की मिलीभगत से ही इतना बड़ा घोटाला हुआ है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >