बरडेगा में ग्रामीणों ने खनन कार्य बंद कराया

जलडेगा(सिमडेगा) : बांसजोर क्षेत्र के बरडेगा में अवैध उत्खनन को ग्रामीणों ने बंद करा दिया. यहां पर विकास नामक व्यक्ति द्वारा अवैध उत्खनन कराया जाता था. यहां से डंफर एवं ट्रैक्टर से पत्थरों को ओड़िशा तथा अन्यजगहों पर ले जाया जाता था. बताया जाता है. अवैध उत्खनन करा रहे व्यक्ति द्वारा मजदूरों को मजदूरी का […]

जलडेगा(सिमडेगा) : बांसजोर क्षेत्र के बरडेगा में अवैध उत्खनन को ग्रामीणों ने बंद करा दिया. यहां पर विकास नामक व्यक्ति द्वारा अवैध उत्खनन कराया जाता था. यहां से डंफर एवं ट्रैक्टर से पत्थरों को ओड़िशा तथा अन्यजगहों पर ले जाया जाता था. बताया जाता है. अवैध उत्खनन करा रहे व्यक्ति द्वारा मजदूरों को मजदूरी का भी भुगतान नहीं किया गया था. मजदूरी भुगतान नहीं मिलने से नाराज ग्रामीणों ने आज अवैध उत्खनन को एकजूट हो कर बंद करा दिया.

ग्रामीणों ने यह भी कहा कि ग्रामीणों को बहला-फुसला कर अवैध उत्खनन कराया जा रहा है. ग्रामीणों ने बताया कि अन्य कई स्थलों पर खनन विभाग एवं पुलिस प्रशासन की मिलीभगत से पत्थरों का अवैध उत्खनन हो रहा है. जिससे सरकार को लाखो रुपये के राजस्व की हानि हो रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >