पांगुर जंगल से महिला का अधजला शव बरामद

शव की पहचान के लिए पुलिस आसपास के लोगों से बातचीत की बानो : बानो पुलिस ने पांगुर जंगल से एक महिला का अधजला शव बुधवार को बरामद किया है. पुलिस के अनुसार, महिला की हत्या कर साक्ष्य छिपाने की नीयत से उसके शव को जला दिया गया है. शव की शिनाख्त अब तक नहीं […]

शव की पहचान के लिए पुलिस आसपास के लोगों से बातचीत की

बानो : बानो पुलिस ने पांगुर जंगल से एक महिला का अधजला शव बुधवार को बरामद किया है. पुलिस के अनुसार, महिला की हत्या कर साक्ष्य छिपाने की नीयत से उसके शव को जला दिया गया है. शव की शिनाख्त अब तक नहीं हो पायी है.
बताया गया कि बुधवार को गांव के कुछ लोग जंगल में गये थे. इसी में अधजला शव देखा. इसके बाद इसकी जानकारी ग्रामीणों ने मुखिया को दी, फिर मुखिया ने बानो थाना को मामले से अवगत कराया. सूचना मिलते ही बानो पुलिस पांगुर जंगल पहुंची और शव को कब्जे में लिया.
पुलिस ने बताया कि शव देखने से प्रतीत हो रहा है कि यह 10 दिन पुराना है. फिलहाल पुलिस शव की पहचान करने के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन पहचान नहीं हो पायी है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिमडेगा भेज दिया. पुलिस मामले की जांच में जूट गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >