सिमडेगा : नशे में धुत पति ने की पत्नी की हत्या

।। रविकांत साहू ।। सिमडेगा : कोलेबिरा थाना क्षेत्र अंतर्गत रैसिया पंचायत के बोकवा ग्राम में एक नशेड़ी पति ने अपनी पत्नी की पीट-पीट कर हत्या कर दी. मिली जानकारी के अनुसार 16 अप्रैल को दोपहर में बोकवा ग्राम निवासी ब्रजनाथ नायक एवं कमला देवी के बीच किसी बात को लेकर तू तू मैं मैं […]

।। रविकांत साहू ।।

सिमडेगा : कोलेबिरा थाना क्षेत्र अंतर्गत रैसिया पंचायत के बोकवा ग्राम में एक नशेड़ी पति ने अपनी पत्नी की पीट-पीट कर हत्या कर दी. मिली जानकारी के अनुसार 16 अप्रैल को दोपहर में बोकवा ग्राम निवासी ब्रजनाथ नायक एवं कमला देवी के बीच किसी बात को लेकर तू तू मैं मैं हुई.

इसी दौरान ब्रजनाथ ने घर में रखे एक लकड़ी के डंडे से कमला के शरीर में तीन चार बार जोरदार प्रहार कर किया. गंभीर रूप से घायल कमला के शरीर से खून निकल गया जिससे उसकी मौत घटना स्थल पर ही हो गयी. इस घटना के बाद ब्रजनाथ ने अपने बच्चों से किसी को घटना के बारे में जानकारी नहीं देने की बातें कह कर सुला दिया.

अगले दिन सुबह उसकी बेटी घर से चुपके से निकली व गांव वाले को घटना की जानकारी दी. घटना की जानकारी मिलने के पश्चात गांव वाले ब्रजनाथ के घर पहुंचे. घर के अंदर उसकी पत्नी कमला देवी मृत अवस्था में पड़ी थी. गांव वालों ने इसकी सूचना पंचायत के मुखिया महिमा लकड़ा को दी.सूचना मिलने पर मुखिया महिमा लकड़ा गांव पहुंचकर घटना की जानकारी ली.

मुखिया ने घटना की जानकारी कोलेबिरा पुलिस को दी. हत्या की सूचना मिलते ही कोलेबिरा पुलिस दल बल के साथ घटनास्थल पहुंची.शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. हत्यारा का आरोपी पति घर के बाहर बैठा हुआ था. पुलिस ने उसे हिरासत में लिया लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >