सिमडेगा : धारदार हथियार से गला काट कर व्यक्ति की निर्मम हत्या
।। रविकांत साहू ।। कोलेबिरा : प्रखंड के डोमटोली पंचायत अंतर्गत बिराटोली में 45 वर्षीय व्यक्ति की धारदार हथियार से गला काट कर निर्मम हत्या कर दी गयी. मिली जानकारी के मुताबिक 45 वर्षीय बुधवा सिंह अपने घर में अकेला रहता था. बुधवा के घर का दरवाजा 2 दिनों से बंद था. आशंका होने पर […]
By Prabhat Khabar Digital Desk | Updated at :
।। रविकांत साहू ।।
कोलेबिरा : प्रखंड के डोमटोली पंचायत अंतर्गत बिराटोली में 45 वर्षीय व्यक्ति की धारदार हथियार से गला काट कर निर्मम हत्या कर दी गयी. मिली जानकारी के मुताबिक 45 वर्षीय बुधवा सिंह अपने घर में अकेला रहता था. बुधवा के घर का दरवाजा 2 दिनों से बंद था. आशंका होने पर ग्रामीणों ने बुधवा के घर के अंदर झांक कर देखा तो घर के अंदर बुधवा मृत पड़ा हुआ था.
उसके माथे में लोहे का रड़ गड़ा हुआ था. ग्रामीणों ने घटना की सूचना पंचायत के मुखिया सुगर जरिया को दी. ग्रामीणों की सूचना मिलने पर मुखिया घटना स्थल पहुंचकर घटना की जानकारी ली. इसके बाद मुखिया ने घटना की जानकारी कोलेबिरा पुलिस को दी.
सूचना मिलने पर कोलेबिरा पुलिस घटना स्थल पहुंच कर बुधवा के घर का दरवाजा खोल क शव को बरामद किया. उसकी एक आंख में साबर ( लोहे का मोटा छड़) घुसेड़ दिया गया था. शव को देखने से ऐसा प्रतीत होता है कि हत्या 2-3 दिन पहले की गई होगी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिमडेगा भेज दिया है. इधर पुलिस हत्या के विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है.