सिमडेगा के लचरागढ़ में अज्ञात युवक की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

सिमडेगा : झारखंड के सिमडेगा जिला स्थित कोलेबिरा प्रखंड के लचरागढ़ सप्ताहिक हाट के नजदीक मंगलवार की रात को एक युवक की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गयी. युवक की उम्र लगभग 30 साल बतायी जा रही है और अभी तक उसकी पहचान भी नहीं हो पायी है. पुलिस ने शव को […]

सिमडेगा : झारखंड के सिमडेगा जिला स्थित कोलेबिरा प्रखंड के लचरागढ़ सप्ताहिक हाट के नजदीक मंगलवार की रात को एक युवक की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गयी. युवक की उम्र लगभग 30 साल बतायी जा रही है और अभी तक उसकी पहचान भी नहीं हो पायी है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसकी पहचान जुटाना शुरू कर दिया है.

इसे भी पढ़ें : सिमडेगा में एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार को लचरागढ़ सप्ताहिक हाट के बगल वाले खेत में स्थानीय निवासियों ने एक लावारिस युवक का शव देखा. घटना की जानकारी पंचायत के मुखिया को दी गयी. इसके मुखिया ने पुलिस को घटना से संबंधि जानकारी दी.

सूचना मिलने के बाद कोलेबिरा थाना प्रभारी रविशंकर सिंह और पुलिस निरीक्षक अलोक कुमार घटना स्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया. हालांकि, पुलिस ने बाजार में उपस्थित लोगों को मृतक की पहचान करने की बात भी कही, लेकिन मृतक युवक की पहचान नहीं हो सकी.

पुलिस ने बताया कि युवक को धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या की गयी है. अपराधियों ने घटना को अंजाम देने के बाद शव को घसीटते हुए खेत में छोड़ दिया. पुलिस ने घटनास्थल से कुछ दूरी पर धारदार हथियार और मोबाइल भी बरामद किया है. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >