विद्यालय कार्यालय में आग लगी

सिमडेगा : भेलवाडीह स्थित आरसी प्राथमिक विद्यालय के कार्यालय में अज्ञात लोगों ने आग लगा दी. इस घटना में कार्यालय के गोदरेज में रखे आवश्यक कागजात पूरी तरह से जल गये. विद्यालय के शिक्षक रफैल केरकेट्टा ने थाना को लिखित जानकारी देते हुए कहा है कि साढ़े ग्यारह बजे स्कूल बंद कर वह घर चले […]

सिमडेगा : भेलवाडीह स्थित आरसी प्राथमिक विद्यालय के कार्यालय में अज्ञात लोगों ने आग लगा दी. इस घटना में कार्यालय के गोदरेज में रखे आवश्यक कागजात पूरी तरह से जल गये. विद्यालय के शिक्षक रफैल केरकेट्टा ने थाना को लिखित जानकारी देते हुए कहा है कि साढ़े ग्यारह बजे स्कूल बंद कर वह घर चले गये थे. इसी क्रम में लगभग एक बजे अज्ञात लोगों ने विद्यालय के कार्यालय में आग लगा दी. स्थानीय लोगों द्वारा उन्हें अगलगी की सूचना दी गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >