।। रविकांत साहू ।।
बातचीत के क्रम में कोंगाड़ी ने कोलेबिरा क्षेत्र के ज्वलंत समस्याओं से पार्टी अध्यक्ष को अवगत कराया. राहुल गांधी ने श्री कोंगाड़ी से पारिवारिक जानकारी ली और जीत के कारणों पर भी चर्चा की. श्री कोंगाड़ी ने जल जंगल जमीन को लेकर लगभग 8 वर्षों तक किये गये संघर्ष के बारे में भी श्री गाधी को विस्तार से बताया. इसी दौरान फोरेस्ट एक्ट पर भी चर्चा हुई.
इसे भी पढ़ें…
कोलेबिरा उपचुनाव में जीत के बाद बोले सुबोधकांत- कांग्रेस के प्रति बढ़ते भरोसे की हुई जीत
श्री कोंगाड़ी ने राहुल गांधी को बताया कि फोरेस्ट एक्ट को लेकर क्षेत्र के गरीब आदिवासियों को उनके अधिकार दिलाने के लिये संघर्ष किया गया और लोग इस संघर्ष से जुड़ते चले गये. 8 वर्षों के लंबे संघर्ष के बाद यह अभियान कांग्रेस पार्टी की जीत के रूप में परिणत हुई.
राहुल गांधी ने कहा कि पुरे राज्य में फोरेस्टर एक्ट को लेकर पार्टी द्वारा आंदोलन किया जायेगा. इसकी रूपरेखा बनायी जायेगी. बातचीत के दौरान दोनों के बीच आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भी चर्चा हुई और कांग्रेस की जीत पर रणनीति बनाई. नये विधायक के साथ झारखंड कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार, प्रदेश प्रभारी डॉ आरपीएन सिंह भी मौजूद थे.
