खड़े ट्रक को वैन ने पीछे से मारी टक्‍कर, दो लोगों की दर्दनाक मौत

रविकांत साहू, सिमडेगा कोलेबिरा थाना क्षेत्र के सिमडेगा-रांची मुख्य मुख्य पथ कोलेबिरा घाटी में एस मोड़ के निकट वाहन दुर्घटना में दो व्यक्ति की दर्दनाक मौत घटना स्थल पर ही हो गयी. मारुति ओमनी नंबर जेएच 01 बीई 4070 सिमडेगा से कोलेबिरा की ओर जा रही थी. इसी क्रम में एस मोड़ के समीप ट्रक […]

रविकांत साहू, सिमडेगा

कोलेबिरा थाना क्षेत्र के सिमडेगा-रांची मुख्य मुख्य पथ कोलेबिरा घाटी में एस मोड़ के निकट वाहन दुर्घटना में दो व्यक्ति की दर्दनाक मौत घटना स्थल पर ही हो गयी. मारुति ओमनी नंबर जेएच 01 बीई 4070 सिमडेगा से कोलेबिरा की ओर जा रही थी. इसी क्रम में एस मोड़ के समीप ट्रक ओडी 15 जी 1487 को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर के कारण ट्रक के पीछले हिस्से में मारुती वैन घुस गयी.

वैन पूरी तरह से चकनाचुर हो गया. घटना में ओमनी चालक सिमडेगा ईदगाह मोहल्ला निवासी मोहम्मद आमान के रूप में हुई. एक अन्य मृतक की पहचान नहीं हो पायी है. घटना के बाद दोनों मृतकों का शव वैन में ही फंसा रहा. घटना की सूचने मिलते ही कोलेबिरा थाना प्रभारी शस्त्र बलों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे.

क्रेन बुलाकर ट्रक में फंसे ओमनी वैन को निकालने की कोशिश की जा रही थी. समाचार लिखे जाने तक दोनों शव गाड़ी में ही फंसा था जिसे निकालाने का प्रयास किया जा रहा था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >