क्षेत्र को अपराधमुक्त बनायें

सिमडेगा : समाहरणालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय में थाना प्रभारियों की अपराध समीक्षा बैठक एसपी असीम विक्रांत मिंज की अध्यक्षता में हुई. बैठक में पिछले माह घटी घटनाओं की समीक्षा की गयी. बैठक में उपस्थित थाना प्रभारियों को संबोधित करते हुए कहा कि उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों में सघन छापामारी अभियान चलायें तथा क्षेत्र को अपराधमुक्त […]

सिमडेगा : समाहरणालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय में थाना प्रभारियों की अपराध समीक्षा बैठक एसपी असीम विक्रांत मिंज की अध्यक्षता में हुई. बैठक में पिछले माह घटी घटनाओं की समीक्षा की गयी. बैठक में उपस्थित थाना प्रभारियों को संबोधित करते हुए कहा कि उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों में सघन छापामारी अभियान चलायें तथा क्षेत्र को अपराधमुक्त बनाने का प्रयास करें. उन्होंने कहा कि लंबित मामले का निष्पादन शीघ्र करें. गश्ती कार्य में तेजी लायें. एसपी श्री मिंज ने कहा कि असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखें तथा फरार वारंटियों को शीघ्र गिरफ्तार करने का प्रयास करें. बैठक में थाना प्रभारियों को अन्य दिशा निर्देश भी दिये गये.

बैठक में मुख्य रूप से एसडीपीओ राम लगन उरांव, पुलिस इंस्पेक्टर एसके श्रीवास्तव, बानो पुलिस इंस्पेक्टर उदय प्रताप सिंह, सिमडेगा थाना अरुण कुमार महथा, कोलेबिरा थाना प्रभारी बृज कुमार, बानो थाना प्रभारी सुबोध लकड़ा, जलडेगा थाना प्रभारी मनोज कुमार सिंह, ठेठइटांगर थाना प्रभारी रविंद्र सिंह, बोलबा थाना प्रभारी हरिशंकर सिंह, केरसई थाना प्रभारी अशरफी पासवान, कुरडेग थाना प्रभारी एमानुएल टोपनो, बसंजोर ओपी प्रभारी सामुएल लिंडा, ओड़गा ओपी प्रभारी दशरथ मुंडा के अलावा अन्य पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >