विद्युतापूर्ति के लिए रोड जाम

सिमडेगा : विद्युत की लचर व्यवस्था के खिलाफ आंदोलन करने का सिलसिला पिछले तीन दिन से जारी है. इसी क्रम में गुरुवार को ठेठइटांगर प्रखंड के टुकुपानी में ग्रामीणों ने सुबह नौ बजे सिमडेगा-राउरकेला मुख्य पथ जाम कर दिया. ग्रामीणों के मुताबिक मतरामेटा, कोनमेंजरा, चारमुंडा, कुड़पानी, लठाखम्हन ,कोनबेगी, बाघचटा, कोनपाला, धवईपानी सहित दर्जनों गांव में […]

सिमडेगा : विद्युत की लचर व्यवस्था के खिलाफ आंदोलन करने का सिलसिला पिछले तीन दिन से जारी है. इसी क्रम में गुरुवार को ठेठइटांगर प्रखंड के टुकुपानी में ग्रामीणों ने सुबह नौ बजे सिमडेगा-राउरकेला मुख्य पथ जाम कर दिया. ग्रामीणों के मुताबिक मतरामेटा, कोनमेंजरा, चारमुंडा, कुड़पानी, लठाखम्हन ,कोनबेगी, बाघचटा, कोनपाला, धवईपानी सहित दर्जनों गांव में रविवार से ही विद्युत आपूर्ति ठप था.

ग्रामीणों द्वारा कई बार विभाग को सूचना दी गयी, किंतु इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया. विवश हो कर रोड जाम किया गया. रोड जाम के कारण सड़क की दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गयी. जिसे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. विशेष रूप से यात्रियों को काफी कठिनाई हुई. रोड जाम की जानकारी मिलते ही एसडीओ कार्तिक कुमार प्रभात , पुलिस इंस्पेक्टर एसके श्रीवास्तव, ठेठइटांगर बीडीओ हरि उरांव, जेई अवधेश कुमार वहां पहुंचे तथा जामकर्ताओं से बातचीत की. रोड जाम के दौरान ही विद्युत आपूर्ति बहाल की गयी. इसके बाद ही लगभग 12 बजे रोड जाम हटाया गया. रोड जाम करने वालों में दर्जनों गांव के ग्रामीण शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >