परंपरागत हथियारों से लैस हो महिलाएं निकली ''जनी शिकार'' पर

रविकांत साहू@सिमडेगा बानो प्रखंड के बिरहुली गांव की महिलाएं पारंपरिक रीति रिवाज के अनुसार गुरुवार को जनी शिकार पर निकली. जनी शिकार में शामिल महिलाएं पुरुष वेश में थीं तथा अपने हाथों में पारंपरिक हथियार लिए हुए थी. जनी शिकार में शामिल महिलाएं कई जानवरों का शिकार किया. सर्व प्रथम गांव के पहान महानंद नायक […]

रविकांत साहू@सिमडेगा

बानो प्रखंड के बिरहुली गांव की महिलाएं पारंपरिक रीति रिवाज के अनुसार गुरुवार को जनी शिकार पर निकली. जनी शिकार में शामिल महिलाएं पुरुष वेश में थीं तथा अपने हाथों में पारंपरिक हथियार लिए हुए थी. जनी शिकार में शामिल महिलाएं कई जानवरों का शिकार किया.

सर्व प्रथम गांव के पहान महानंद नायक व मनसुख जोजो ने ग्राम देवता की पूजा कर जनी शिकार में शामिल महिलाओं को विदा किया. वहीं बिरहुल गांव में जनी शिकार में शामिल महिलाओं का स्वागत किया गया तथा उपहार स्वरूप खस्सी दिया गया.

स्वागत कार्यक्रम में मुख्य रूप से बबलू बड़ाइक, सुंदरजीत सिंह, विश्वंभर सिंह, कंदुरू पाइक, भगड़ु सिंह, संगीता देवी, सावित्री देवी, शक्ति देवी, महेश सिंह, जगमोहन सिंह, सरिता देवी, सुनीता देवी, करमा बड़ाइक, राधा देवी, बलवीर सिंह, नकूल सिंह, लक्ष्मण सिंह, नारायण सिंह, महली सिंह, रमेश पाइक, पूना सिंह आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >