सिमडेगा : G 94 बटालियन के जवानों ने छेड़ा स्वच्छता अभियान, ग्रामिणों को दे रहे सफाई का मंत्र

सिमडेगा : जी 94 केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों ने सिमडेगा जिला के आरानी बस पड़ाव और आस पास के बस्तीयों में बुधवार को सफाई अभियान चलाया. इस दौरान बटालियन के सभी जवानों ने बरसाती झाड़ियों और प्लास्टिक के कचड़ों को साफ किया. इंस्पेक्टर विष्णु जय यादव ने बताया कि एक सप्ताह से हमारे […]

सिमडेगा : जी 94 केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों ने सिमडेगा जिला के आरानी बस पड़ाव और आस पास के बस्तीयों में बुधवार को सफाई अभियान चलाया.

इस दौरान बटालियन के सभी जवानों ने बरसाती झाड़ियों और प्लास्टिक के कचड़ों को साफ किया. इंस्पेक्टर विष्णु जय यादव ने बताया कि एक सप्ताह से हमारे बटालियन के जवानों ने पूरे क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाया है.इसके तहत फुलवाटांगर बस्ती और बाजारटांड़ में सफाई अभियान चलाया गया.

अभियान में यह कोशिश भी की जा रही है कि लोगों को स्वच्छता के लिए प्रेरित किया जाए. इस स्वच्छता अभियान में एएसआई सुरेंद्र प्रसाद शर्मा और एएसआई जावेद अहमद बट्ट के साथ साथ जी 94 केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की बटालियन के सभी जवानों की अहम भूमिका रही.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >