27 करोड़ की योजना पारित

सिमडेगा : जिला परिषद कार्यालय के सभागार में जिला परिषद बोर्ड की बैठक अध्यक्ष मेनोन एक्का की अध्यक्षता में हुई. बैठक में जिले के लिये बीआरजीएफ योजना के तहत वर्ष 2014-15 के लिये 27 करोड़ की योजना सर्व सम्मति से पारित की गयी. वहीं ग्राम सभा द्वारा पारित 40 करोड़ की योजना भारत सरकार को […]

सिमडेगा : जिला परिषद कार्यालय के सभागार में जिला परिषद बोर्ड की बैठक अध्यक्ष मेनोन एक्का की अध्यक्षता में हुई. बैठक में जिले के लिये बीआरजीएफ योजना के तहत वर्ष 2014-15 के लिये 27 करोड़ की योजना सर्व सम्मति से पारित की गयी. वहीं ग्राम सभा द्वारा पारित 40 करोड़ की योजना भारत सरकार को भेजने की प्रक्रिया भी पूरी की गयी. बैठक में वर्ष 2013-14 के इंदिरा आवास योजना की दूसरी किस्त का भुगतान करने पर चर्चा की गयी. उप विकास आयुक्त ने दूसरी किस्त की राशि का भुगतान शीघ्र किये जाने की बात कही.

निर्मल भारत अभियान के लिये सभी प्रमुखों को चिह्न्ति राजस्व ग्राम की सूची तैयार करने का निर्देश दिया गया. बैठक में अन्य योजनाओं पर भी विस्तार पूर्वक चर्चा की गयी. बैठक में मुख्य रूप से डीडीसी शिवेंद्र सिंह, जिला परिषद बोर्ड के उपाध्यक्ष बिरसा मांझी, जिप सदस्य अमन खेस, पुष्पा समद, अनिता कुजूर, दीप शिखा कुमारी, रोजालिया शांता कंडूलना, अमर जोजो, प्रमुख दिव्या बरला, अनिता बा, रेमोन बा, जेरोम मिंज, प्यारी, कौशल्या, तनुजा कुमारी के अलावा अन्य लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >