जलडेगा :वज्रपात से खिलाड़ी की मौत, 11 झुलसे

जलडेगा :जलडेगा के परबा मैदान में वज्रपात की हुई घटना में एक खिलाड़ी की मौत हो गयी, जबकि 11 लोग चपेट में आ गये. इन्हें राउरकेला का आइजीएच में भेजा गया है. परबा खेल मैदान में अपराह्न तीन बजे फुटबॉल मैच खेला जा रहा था. मैच देखने काफी संख्या में खेलप्रेमी पहुंचे थे. इसी बीच […]

जलडेगा :जलडेगा के परबा मैदान में वज्रपात की हुई घटना में एक खिलाड़ी की मौत हो गयी, जबकि 11 लोग चपेट में आ गये. इन्हें राउरकेला का आइजीएच में भेजा गया है. परबा खेल मैदान में अपराह्न तीन बजे फुटबॉल मैच खेला जा रहा था. मैच देखने काफी संख्या में खेलप्रेमी पहुंचे थे. इसी बीच बारिश शुरू हो गयी. बारिश के बीच वज्रपात की हुई घटना में भुवनेश्वर गंझू नामक एक खिलाड़ी की मौत हाे गयी, जबकि 11 लोगों को वज्रपात के झटके लगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >