सिमडेगा : 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोपी कथित प्रचारक गिरफ्तार

सिमडेगा : जलडेगा थाना क्षेत्र के लमड़ेगा में एक पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है. जानकारी के मुताबिक जलडेगा थाना क्षेत्र के ही डांडपानी निवासी निर्दोष टोपनो, समडेगा निवासी, पांच वर्षीय बच्ची को बहलाकर बाजार दिखाने के बहाने अपने साथ कल शाम को ले गया. लमड़ेगा से लगभग तीन […]

सिमडेगा : जलडेगा थाना क्षेत्र के लमड़ेगा में एक पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है. जानकारी के मुताबिक जलडेगा थाना क्षेत्र के ही डांडपानी निवासी निर्दोष टोपनो, समडेगा निवासी, पांच वर्षीय बच्ची को बहलाकर बाजार दिखाने के बहाने अपने साथ कल शाम को ले गया.

लमड़ेगा से लगभग तीन किलोमीटर की दूरी पर स्थित नवनिर्मित एक मकान में ले गया. आरोपी ने रात में बच्ची के साथ दुष्कर्म किया. आरोपी बच्ची को रात भर अपने पास ही रखा. इस बीच रात को घर नहीं पहुंचने पर बच्ची के परिजनों ने इधर-उधर बच्ची की काफी खोजबीन की. रविवार सुबह कुछ लड़को ने बच्ची को निर्दोष तोपनो के साथ देखा.

घटना की सूचना जलडेगा थाना को दे दी गयी है. जलडेगा थाना प्रभारी ने गुप्त तरीके से निर्दोष टोपनो पकड़ लिया गया. इधर पीड़ित बच्ची को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है. आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पूछताछ में आरोपी निर्दोष तोपनो ने बताया कि वह गोविंदपुर चर्च में प्रचारक का ट्रेनिंग ले रहा है. इधर जलडेगा थाना में निर्दोष टोपनो के खिलाफ धारा 363, 366, 367 आईपीसी व पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कराया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >