ट्रैक्टर पलटा, युवती की मौत, दो घायल

बानो : बानो थाना क्षेत्र के बडारपा पहानटोली में ट्रैक्टर के पलट जाने से एक युवती की मौत हो गयी, जबकि गीता लुगून व एनेमे तिडू घायल हो गये. घटना रविवार की है. बताया गया कि मीना लुगून अपनी बहन गीता लुगून के साथ बानो बाजार आयी थी. लौटने के क्रम में केवेटांग चौक से […]

बानो : बानो थाना क्षेत्र के बडारपा पहानटोली में ट्रैक्टर के पलट जाने से एक युवती की मौत हो गयी, जबकि गीता लुगून व एनेमे तिडू घायल हो गये. घटना रविवार की है. बताया गया कि मीना लुगून अपनी बहन गीता लुगून के साथ बानो बाजार आयी थी. लौटने के क्रम में केवेटांग चौक से डुमरिया जा रहे ट्रैक्टर पर दोनों बहन व एनेमे तिडु बैठ गये़.
बडारपा पहुुंचने पर ट्रैक्टर पलट गया, जिससे सेतासोया पहानटोली निवासी मीना लुगून (23) ट्रैक्टर से दब गयी और उसकी मौत हाे गयी. वहीं गीता लुगून व एनेमे तिडू घायल हो गये. प्रत्यक्षदशिर्यो ने बताया कि चालक नशे की हालत में तेज गति से गाड़ी चला रहा था. बानो पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया. पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है. दुर्घटना के संबंध में बानो थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >