ठेठइटांगर : प्रखंड की जोराम पंचायत में आजीविका मिशन महिला ग्राम संगठन के 11 महिला स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने नशामुक्ति अभियान चलाया. सर्वप्रथम सभी समूह की महिलाओं ने संयुक्त रूप से बैठक की. बैठक में शराब एवं हड़िया की बिक्री पर पूर्ण रूप से रोक लगाने का निर्णय लिया गया. इसके बाद सभी समूह की महिलाओं ने एक साथ मिल कर लालटोली, गिरजाटोली, प्रधानटोली, पहारटोली, नदीटोली,बिलुंगटोली व मसनिया सहित कई गांवों में घूम-घूम कर नशामुक्ति अभियान चलाया.
अभियान के दौरान हड़िया-दारू की बिक्री नहीं करने एवं शराब का निर्माण पर पूर्णत: रोक लगाने की चेतावनी दी. महिलाओं ने कहा कि पकड़े जाने पर कार्रवाई की जायेगी. अभियान का नेतृत्व सीमा केरकेट्टा, पुष्पा देवी, कांता केरकेट्टा, सुबासी डांग, सुमराय बिलुंग, आकाश डुंगडुंग, सलीमा तिर्की व स्नेल कुल्लू सहित अन्य कर रहे थे.नशमुक्ति अभियान में तारा महिला स्वयं सहायता समूह, स्तुति महिला समूह, ज्योति समूह, लक्ष्मी समूह, बजरंगबली समूह, गणेश समूह, गांधी समूह व खुशबू समूह की महिलाओं ने भाग लिया.
