सिमडेगा : केंद्र सरकार की उपलब्धि भरे चार वर्ष पूरा होने पर भारतीय जनता युवा मोरचा के जिला अध्यक्ष कृष्णा राय कोटवार के नेतृत्व में मोटरसाइकिल रैली निकाली गयी तथा महावीर चौक के निकट नुक्कड़ सभा की गयी. मोटरसाइकिल रैली की शुरुआत अलबर्ट एक्का स्टेडियम से की गयी. रैली में शामिल कार्यकर्ता झूलन सिंह, मुख्य पथ, सोनारटोली, खैरनटोली सहित अन्य मार्गों का भ्रमण किया.महावीर चौक पर नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया. नुक्कड़ सभा में विधायक विमला प्रधान उपस्थित थीं.
सभा को संबोधित करते हुए विधायक विमला प्रधान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विश्व में देश का मान-सम्मान बढ़ा है. केंद्र सरकार ने चार साल के कार्यकाल में देश का काफी विकास किया है. गरीबों के लिए कई लाभकारी योजनाएं चलायी है जिसका लाभ आज लोगों को मिल रहा है. जिला अध्यक्ष संजय ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना सहित कई योजनाएं ऐसी हैं जिससे गरीब तबके के लोग लाभांवित हुए हैं. नगर परिषद उपाध्यक्ष ओमप्रकाश साहू ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार की योजनाएं धरातल पर दिखने लगी है. जिससे विपक्षी पार्टी के लोग घबरा गये हैं तथा सरकार के खिलाफ जनता को बरगलाने का काम कर रहे हैं. कार्यक्रम का संचालन दीपक पूरी ने किया. इस अवसर पर कृष्णा बड़ाइक, श्यामलाल शर्मा, अनूप प्रसाद,संजय शर्मा, नवीन सिंह,देवकीनंदन साय,
घनश्याम सिंह,लक्ष्मण बड़ाइक, सुजान मुंडा,पारसनाथ सिंह,जुलसन सोय, आशीष सिंह,कृष्णा ठाकुर, मनोज चौबे,अशोक रजक,जोगेंद्र राम,गंगाधर लोहरा,डेविड लोहरा,मनींद्र बिंझिया, मुकेश कोटवार, नवल चौधरी,रामकुमार कोटवार, दिनेश साहू,विनय बाघवार, भुलेश्वर साहू, मंजीत इंदवार,चंदन कुमार, शंकर सिंह,रामप्रसाद राम, धर्मेंद्र पंडा,संदीप ठाकुर, विद्या बड़ाइक आदि उपस्थित थे.
