स्वास्थ्य जांच शिविर में 116 मरीजों की हुई जांच

स्वास्थ्य जांच शिविर में 116 मरीजों की हुई जांच

जलडेगा. पीएम श्री एसएस प्लस टू उच्च विद्यालय स्थित सामुदायिक भवन में डॉ आलम हॉस्पिटल ,ईदगाह मोहल्ला सिमडेगा के तत्वावधान में रविवार को निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में मुख्य रूप से दंत रोग चिकित्सक डॉ एमएम आलम, जनरल फिजिशियन डॉ एस कलीम सहित नर्स एवं अन्य चिकित्सक मौजूद थे. शिविर में 116 मरीजों का स्वास्थ्य जांच कर नि:शुल्क दवा का वितरण किया गया तथा स्वास्थ्य परामर्श दिया गया. इस दौरान दंत रोग पीड़ित मरीजों की उपस्थिति अधिक रही. मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता सुभाष साहु,पतिअंमबा मुखिया विमला देवी, बालमुनी लुगुन सहित कई लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Akarsh Aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >