बंद का व्यापक असर

नहीं चले वाहन, 50 लाख का व्यवसाय प्रभावित सिमडेगा : भाकपा माओवादियों का आहूत बंद सिमडेगा में व्यापक असर रहा. दुकानें बंद रही तथा वाहनों का परिचालन पूरी तरह ठप रहा. बंद के कारण बस स्टैंड में वीरानी छायी रही तथा सड़कें वीरान रही. भारी वाहन के अलावा छोटी वाहनें भी नहीं चली. बंद से […]

नहीं चले वाहन, 50 लाख का व्यवसाय प्रभावित

सिमडेगा : भाकपा माओवादियों का आहूत बंद सिमडेगा में व्यापक असर रहा. दुकानें बंद रही तथा वाहनों का परिचालन पूरी तरह ठप रहा. बंद के कारण बस स्टैंड में वीरानी छायी रही तथा सड़कें वीरान रही. भारी वाहन के अलावा छोटी वाहनें भी नहीं चली. बंद से लगभग 50 लाख का व्यवसाय प्रभावित हुआ. यात्री वाहनों के नहीं चलने के कारण यात्रियों को इधर उधर भटकते हुए देखा गया. सरकारी दफ्तर खुले रहे, किंतु लोगों की उपस्थित काफी कम रही.

कोर्ट कचहरी में वादों का निष्पादन प्रभावित हुआ. साप्ताहिक हाट बाजारों में भी बंद का असर देखा गया. दूर-दराज से ग्रामीण नहीं आ सके. परिणाम स्वरूप सब्जी के दामों में तेजी देखी गयी. मार्केट कांप्लेक्स एवं डेली मार्केट भी बंद रहा. बंद के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. दिहाड़ी मजदूर व रिक्शा चालक शहर तक आये, किंतु उन्हें रोजगार नहीं मिला. परिणामस्वरूप उन्हें बैरंग ही वापस लौटना पड़ा. स्कूल-कॉलेजों में भी विद्यार्थियों की उपस्थिति कम रही. जिले के सभी प्रखंड ठेठइटांगर, बांसजोर, बोलबा, जलडेगा, बानो, कोलेबिरा, पाकरटांड़, केरसई, कुरडेग प्रखंड में भी बंद असरदार रहा. बानो स्टेशन में ट्रेनों का परिचालन सुचारू रहा. सभी ट्रेनें समय से आयी तथा गयी. समाचार लिखे जाने तक कोई अप्रिय घटना की सूचना नहीं है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >