गला रेत कर एक व्यक्ति की हत्या

बोलबा (सिमडेगा) : बोलबा थाना क्षेत्र के घरसा स्थित राजकीय उत्क्रमित उच्च विद्यालय के निकट एक व्यक्ति की गला रेत कर एवं पत्थर से कूच कर हत्या कर दी गयी. जानकारी के मुताबिक पीड़ियापोछ पंचायत के घरसा निवासी 50 वर्षीय महली मांझी शुक्रवार को लेटाबेड़ा स्थित साप्ताहिक बाजार गया था. रात्रि में वह घर नहीं […]

बोलबा (सिमडेगा) : बोलबा थाना क्षेत्र के घरसा स्थित राजकीय उत्क्रमित उच्च विद्यालय के निकट एक व्यक्ति की गला रेत कर एवं पत्थर से कूच कर हत्या कर दी गयी. जानकारी के मुताबिक पीड़ियापोछ पंचायत के घरसा निवासी 50 वर्षीय महली मांझी शुक्रवार को लेटाबेड़ा स्थित साप्ताहिक बाजार गया था. रात्रि में वह घर नहीं लौटा. खोजबीन के क्रम में उसका शव घरसा स्थित राजकीय उत्क्रमित उच्च विद्यालय के निकट पाया गया. सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पहुंच कर शव का अपने कब्जे में कर अंत्यपरीक्षण हेतु सदर अस्पताल भेज दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >