शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी 131 हस्तियों को सम्मानित

Shibu Soren : झारखंड आंदोलन के प्रमुख नेता और दिशोम गुरु शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण से सम्मानित किया जाएगा.

Shibu Soren : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज राष्ट्रपति भवन में आयोजित भव्य समारोह में देश की 131 प्रतिष्ठित हस्तियों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित करेंगी. कला, साहित्य, खेल, विज्ञान, समाज सेवा और सार्वजनिक जीवन समेत विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली हस्तियों को यह सम्मान प्रदान किया जाएगा.

शिबू सोरेन को मरणोपरांत मिलेगा पद्म भूषण

झारखंड आंदोलन के प्रमुख स्तंभ और झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण से सम्मानित किया जाएगा. उन्हें यह सम्मान सार्वजनिक जीवन में उनके लंबे योगदान और झारखंड राज्य के गठन में निभाई गई ऐतिहासिक भूमिका के लिए दिया जा रहा है.

झारखंड में यह खबर गर्व और भावनात्मक जुड़ाव का विषय बनी हुई है. शिबू सोरेन को ‘दिशोम गुरु’ के नाम से भी जाना जाता था. उन्होंने आदिवासी समाज के अधिकारों और अलग झारखंड राज्य की मांग को लेकर लंबे समय तक संघर्ष किया.

राजनीतिक जीवन में निभाई कई अहम जिम्मेदारियां

शिबू सोरेन कई बार लोकसभा और राज्यसभा के सदस्य रहे. वे झारखंड के मुख्यमंत्री भी बने और केंद्र सरकार में मंत्री पद की जिम्मेदारी भी संभाली. राजनीतिक जीवन में तमाम उतार-चढ़ाव के बावजूद वे हमेशा आदिवासी समाज, जल-जंगल-जमीन और झारखंड के हितों के लिए मजबूती से खड़े रहे.

उनके मरणोपरांत पद्म भूषण से सम्मानित किए जाने को झारखंड आंदोलन और आदिवासी समाज के संघर्ष को राष्ट्रीय स्तर पर मिली बड़ी पहचान माना जा रहा है.

यह भी पढ़ें : बाबा दरबार पहुंचीं झरिया विधायक, कहा : राज्य में विकास कार्यों पर लगा ब्रेक

यह भी पढ़ें : Deoghar News : मथुरापुर में सात घंटे का रेलवे ट्रैफिक ब्लॉक, आठ ट्रेनें रद्द, कई घंटों विलंब से चलीं

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Priya Gupta

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह झारखंड बीट पर काम कर रही हैं, जहां वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल बीट पर काम कर चुकी हैं, जहां उन्होंने हेल्थ, रेसिपी, मेहंदी डिजाइन और फैशन से जुड़ी खबरों पर काम किया. इसके अलावा, उन्होंने नेशनल प्रिंटर और लोकल चैनलों में भी काम किया है. उन्होंने ग्रेजुएशन की पढ़ाई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से और मास्टर की पढ़ाई एमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड से पूरी की है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >