सरायकेला-खरसावां में हाइवा की चपेट में आने से युवक घायल, लोगों में आक्रोश

जानकारी के मुताबिक घायल युवक रामपदों महतो गम्हरिया के किसी कंपनी से काम कर वापस घर लौट रहा था कि तभी हाइवा की चपेट में आ गया.

सरायकेला-खरसावां जिला अंतर्गत नीमडीह थाना क्षेत्र के टाटा-पुरुलिया मार्ग एनएच 32 पितकी रेलवे फाटक के पास मंगलवार की सुबह सात बजे हाइवा की चपेट के आने से नीमडीह के बांदु गांव निवासी रामपदों महतो गंभीर रूप से घायल हो गया. इस घटना में रामपदो महतो का कमर से पूरा बायां पैर टूट गया. घटना के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और इसकी सूचना स्थानीय पुलिस व एंबुलेंस को दी. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और एंबुलेंस घटना स्थल पर पहुंची. वहां तुरंत घायल युवक को चांडिल अस्पताल ले जाया गया. जहां घायल युवक की स्थिति को देखते हुए एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया.

कैसे घटी घटना

जानकारी के मुताबिक घायल युवक रामपदों महतो गम्हरिया के किसी कंपनी से काम कर वापस घर लौट रहा था. तभी चांडिल रेलवे यार्ड के रैक से कोयला लेकर निकल रही तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार को अपने चपेट में ले लिया. बाइक सवार युवा गंभीर रूप से घायल हो गया. वही घटना के बाद स्थानीय लोगों ने कहा चांडिल रेलवे यार्ड से निकलने बाली हाइवा काफी तेज रफ्तार से चलती है. जिस कारण आए दिन किसी न किसी को हाइवा अपने चपेट में ले लेती है. अधिकतर हाइवा चालक 18 साल से कम उम्र के हैं. जिनके पास ड्राइविंग लाइसेंस भी नहीं है. प्रशासन ऐसे चालकों व वाहन मालिकों के ऊपर कार्रवाई करें.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kunal kishore

कुणाल ने IIMC , नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा की डिग्री ली है. फिलहाल, वह प्रभात खबर में झारखंड डेस्क पर कार्यरत हैं, जहां वे बतौर कॉपी राइटर अपने पत्रकारीय कौशल को धार दे रहे हैं. उनकी रुचि विदेश मामलों, अंतरराष्ट्रीय संबंध, खेल और राष्ट्रीय राजनीति में है. कुणाल को घूमने-फिरने के साथ पढ़ना-लिखना काफी पसंद है.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >