Seraikela Kharsawan News : वेतन वृद्धि और 60 वर्ष तक सेवा विस्तार को लेकर प्रदर्शन

सरायकेला. आवास कर्मियों का मुख्यालय पर धरना, आंदोलन की चेतावनी

सरायकेला. झारखंड राज्य आवास कर्मी संघ के आह्वान पर सरायकेला-खरसावां जिला इकाई ने अपनी मांगों को लेकर मंगलवार को समाहरणालय के बाहर धरना-प्रदर्शन किया. इस दौरान सरकार को चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं हुईं, तो आंदोलन उग्र होगा. जिलाध्यक्ष सावन सोय ने बताया कि 16 से 25 फरवरी तक काला बिल्ला लगाने और कलमबंद हड़ताल के बावजूद सरकार ने कोई सकारात्मक पहल नहीं की है.

आवास कर्मियों की मुख्य मांगों में मानदेय में भारी वृद्धि (प्रखंड समन्वयक के लिए 45,000 रुपये व अन्य), ग्रेड-पे का निर्धारण, 5% क्षेत्र भ्रमण भत्ता और 60 वर्ष तक सेवा विस्तार शामिल है. साथ ही, कर्मियों ने प्रतिवर्ष सेवा नवीनीकरण की बाध्यता समाप्त करने और अपीलीय समिति गठन की मांग की है. मांगें पूरी न होने पर कर्मी 17 मार्च से हड़ताल और 7 अप्रैल से अनिश्चितकालीन आंदोलन पर जाने को विवश होंगे. मौके पर पीएमयू कर्मी जिला समन्वयक सत्यवान कुमार, प्रशिक्षण समन्वयक बसंत कुमार साहू, प्रखंड समन्वयक सावन सोय, श्यामसुंदर महतो, ठाकुर सोरेन, लिपिक रावत, बीना बंकीरा, राकेश कुमार महतो, कीर्ति महतो, प्रखंड ऑपरेटर शिवा बेहरा, शिबू मुर्मु, ज्योति कुमारी, लक्ष्मी महतो, गीता, भीष्म मुंडा, संतोष जारिका, अभिषेक रावत सहित अन्य उपस्थित थे.

बिरसा मुंडा स्टेडियम में साप्ताहिक हाट लगाने का विरोध

सरायकेला. बिरसा मुंडा स्टेडियम के अंदर साप्ताहिक हाट लगाने के विरोध में शुक्रवार को स्थानीय लोगों का एक प्रतिनिधिमंडल जलेश कवि और राजा सिंहदेव के नेतृत्व में उपायुक्त (डीसी) नितिश कुमार सिंह से मिला. प्रतिनिधिमंडल ने स्टेडियम में बाजार लगने से खिलाड़ियों को होने वाली समस्याओं से अवगत कराया और इस पर तुरंत रोक लगाने की मांग की. डीसी को सौंपे गये ज्ञापन में बताया गया कि पिछले शुक्रवार को कुछ लोगों द्वारा सब्जी विक्रेताओं को जबरन स्टेडियम के अंदर बैठाया जा रहा था, जिसका अभ्यास कर रहे खिलाड़ियों ने कड़ा विरोध किया. प्रतिनिधियों का कहना है कि यह नगर पंचायत का एकमात्र स्थान है, जहां सैकड़ों खिलाड़ी और सेना/पुलिस बहाली की तैयारी करने वाले अभ्यर्थी रोजाना अभ्यास करते हैं. स्टेडियम में हाट लगने से खेल की पिचों और मैदान को नुकसान होगा, जिससे खेल प्रतिभाओं पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा. प्रतिनिधिमंडल ने खेल हित में स्टेडियम परिसर के अंदर बाजार और अन्य गलत गतिविधियों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का आग्रह किया है. इस ज्ञापन पर राजीव महापात्र, राज बागची, राजेश नंदा, गणेश महांती, विजय कुमार दत्ता समेत कई लोगों के हस्ताक्षर हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Atul pathak

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >