पहले चली ठंडी हवा, फिर उठी काली घटा, सरायकेला-खरसावां में मौसम हुआ सुहाना

Seraikela Kharsawan News: सरायकेला-खरसावां जिले में आज सुबह मौसम ने अचानक करवट ली. ठंडी हवाओं और झमाझम बारिश से लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिली, वहीं किसानों के चेहरे भी खिल उठे. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है.

शचिंद्र कुमार दाश की रिपोर्ट

Seraikela Kharsawan News: सरायकेला-खरसावां जिले के विभिन्न क्षेत्रों में शनिवार की सुबह अचानक मौसम का मिजाज बदल गया. अहले सुबह से ठंडी हवा चलने लगी, फिर देखते ही देखते आसमान में बादलों की आवाजाही शुरू हो गई. दिन चढ़ने के साथ बादल घिर आए और कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई. 

बारिश से लोगों को मिली राहत 

कल 29 मई शुक्रवार को भी दिन आसमान में बाजल छाये हुए थे. साथ ही हल्की बुंदाबादी भी हुई थी. शनिवार की सुबह हुई झमाझम बारिश से मौसम सुहावना हो गया. साथ ही पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस से परेशान लोगों को बारिश के बाद काफी राहत मिली. बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे बारिश शुरू होते ही लोग घरों और दुकानों के बाहर निकलकर ठंडी हवाओं का आनंद लेते नजर आए. 

किसानों में दिखी खुशी

वहीं, पहली बारिश से किसानों में खुशी देखी जा रही है. किसानों के अनुसार नौतपा के दौरान हुई बारिश से खेतों में नमी बढ़ेगी और खेती कार्यों में सहायता मिलेगी. किसान धान की खेती के लिए खेतों को तैयार करने में जुट गए है.  

मौसम विभाग ने जताई संभावना

मौसम में आए इस बदलाव से पूरे क्षेत्र में गर्मी का असर कम हुआ और लोगों ने राहत की सांस ली. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक बादल छाए रहने तथा कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है. 

बिजली की आंख मिचौली भी शुरू

ईधर बारिश के साथ ही बिजली की आंख मिचौली भी शुरु हो गई है. मेघ गर्जन के साथ शुरु हुई बारिश के बाद ही बिजली की लुका-छिपी शुरु हो गई.

यह भी पढ़ें: झारखंड में 22,200 राशन दुकानदारों का 13 महीने का कमीशन बकाया, DSO को सरकार ने दिया अल्टीमेटम

यह भी पढ़ें: गढ़वा: ‘PhonePe’ से घूस लेने वाले राजस्व कर्मचारी पर गिरी गाज, वीडियो वायरल होने के बाद हुए सस्पेंड

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Priya gupta

प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >