महंगी कोचिंग को दिखाया ठेंगा: सरायकेला के आयुष ने YouTube के सहारे क्रैक किया UPSC, बने कोल्हान टॉपर

UPSC Result 2025: सरायकेला-खरसावां के गम्हरिया निवासी आयुष कुमार ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में 143वीं रैंक हासिल कर कोल्हान का नाम रोशन किया है. यूट्यूब और ऑनलाइन सामग्री से तैयारी कर उन्होंने यह मुकाम पाया. जानें उनकी सफलता की पूरी कहानी.

UPSC Result 2025, सरायकेला, (संजीव भारद्वाज): संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की ओर से घोषित सिविल सेवा परीक्षा के परिणाम में सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया निवासी आयुष कुमार ने शानदार सफलता हासिल की है. गम्हरिया की टायो कॉलोनी के रहने वाले आयुष कुमार को ऑल इंडिया लेवल पर 143वां रैंक हासिल हुआ है. वह पूरे कोल्हान के टॉपर भी हैं. परिणाम घोषित होते ही उनके टायो कॉलोनी स्थित घर पर जश्न और खुशी का माहौल है.

ऑनलाइन पढ़ाई कर हासिल किया मुकाम

आयुष की यह सफलता उन युवाओं के लिए प्रेरणादायक है, जो सीमित संसाधनों के बावजूद बड़े सपने देखते हैं. उन्होंने बिना किसी महंगी कोचिंग के यूपीएससी की तैयारी की. अपनी पढ़ाई के लिए उन्होंने मुख्य रूप से यूट्यूब और अन्य ऑनलाइन अध्ययन सामग्री का सहारा लिया. गम्हरिया जैसे छोटे शहर से निकलकर देश की सबसे प्रतिष्ठित और कठिन परीक्षा में सफलता हासिल करना उनकी कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प को दर्शाता है.

Also Read: लातेहार के लाल का UPSC में कमाल, पिछली बार रह गई थी कसर, इस बार 103 रैंक लाकर बने IAS

बधाई देने वालों का लगा तांता

रिजल्ट घोषित होने के बाद से ही आयुष को उनके परिवार, रिश्तेदारों, मित्रों और स्थानीय लोगों की ओर से लगातार बधाइयां और शुभकामनाएं मिल रही हैं. उनकी इस उपलब्धि से न केवल उनके परिवार में खुशी का माहौल है, बल्कि पूरे सरायकेला-खरसावां जिले और कोल्हान क्षेत्र का नाम भी रोशन हुआ है.

Also Read: साहिबगंज की निहारिका का ‘सुपर’ कमबैक! पहले प्रयास में मेंस भी नहीं हुआ, दूसरे में बन गईं ‘अफसर’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >