कार्यकर्ताओं की एकजुटता ही संगठन की पूंजी : दशरथ गागराई

स्थानीय परिसदन में झामुमो की खरसावां विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत गम्हरिया भाग-2 व सरायकेला भाग-2 की बैठक हुई

सरायकेला.

स्थानीय परिसदन में झामुमो की खरसावां विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत गम्हरिया भाग-2 व सरायकेला भाग-2 की बैठक रविवार को झामुमो जिला अध्यक्ष डॉ. शुभेन्दु महतो की अध्यक्षता में हुई. बैठक में मुख्य अतिथि खरसावां के विधायक दशरथ गगराई थे. बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को जमीनी स्तर पर अधिक सशक्त, सक्रिय और संगठित बनाना था और आने वाले अभियानों पर भी चर्चा की गयी. संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने और गांव-गांव जनसंपर्क बढ़ाने के प्रस्ताव भी पारित किये गये. बैठक में निशांत साहू, सिकंदर कुमार महतो, अमित मुखी, बलराम सरदार समेत अन्य युवाओं ने भाजपा छोड़ झामुमो का दामन थामा.

संघर्ष से निकली पार्टी है झामुमो

विधायक दशरथ गगराई ने कहा कि झामुमो संघर्ष से निकली पार्टी है और कार्यकर्ताओं की एकजुटता इसकी सबसे बड़ी पूंजी है, उन्होंने जनता की समस्याओं को प्राथमिकता देने और सरकार की योजनाओं को हर घर तक पहुंचाने का अपील किया. जिलाध्यक्ष डॉ. शुभेन्दु महतो ने इसे संगठन सुदृढ़ीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया और नए सदस्यों को जोड़ने तथा प्रखंडों में मजबूत सांगठनिक ढांचा बनाने के लिए दिशा निर्देश दिये. सरायकेला व गम्हरिया प्रखंड भाग-2 की प्रखंड़ स्तरीय कमेटी भी गठित हुई जिसमें युवा मोर्चा अध्यक्ष संजीव महतो, सचिव जगबंधु महतो, कोषाध्यक्ष सुनील कुमार महतो, उपाध्यक्ष महेंद्र हेम्ब्रम, एसटी मोर्चा के अध्यक्ष राजु हेंब्रम, सचिव अनिल सरदार, कोषाध्यक्ष कुशन मांझी, उपाध्यक्ष मनोज हेंब्रम, उपाध्यक्ष फागु हांसदा, बुद्धिजीवी मोर्चा में अध्यक्ष तारापुर साहु, सचिव अजीत प्रधान, कोषाध्यक्ष बुद्धिजीवी महतो, उपाध्यक्ष प्रमथ महतो, उपाध्यक्ष उत्तम कुमार सिंहदेव, किसान मोर्चा में अध्यक्ष नीलकमल महतो, सचिव रतन मांझी, कोषाध्यक्ष अनिल महतो, उपाध्यक्ष विष्णु हेंब्रम,,अजा मोर्चा अध्यक्ष गोराचांद हरिजन, सचिव अमित मुखी, कोषाध्यक्ष सुदर्शन मुखी, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष मुजाहिर अंसारी, सचिव मो महमुद,कला संस्कृति मोर्चा में अध्यक्ष विनय महतो, सचिव दीपक दास, कोषाध्यक्ष मोतिलाल प्रधान, व्यापार मोर्चा में अध्यक्ष नरायण सक्सेरिया, छात्रा मोर्चा अध्यक्ष निशांत साहु, सहचिव सिकंदर महतो, क्रीडा मोर्चा अध्यक्ष कन्हाई बेहरा, प्रेस प्रवक्ता जगदीश महतो को बनाया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AKASH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >