Train Accident : झारखंड में दो मालगाड़ी आपस में टकराई, 10 ट्रेनों को किया गया रद्द

Train Accident : झारखंड में शनिवार को ट्रेन एक्सीडेंट हो गया. सरायकेला खरसावां जिला के चांडिल रेलवे स्टेशन के पास दो मालगाड़ी आपस में टकरा गयी जिसमें चालक दल के कुछ सदस्यों को हल्की चोट आयी है. इस हादसे के बाद कुछ ट्रेनों को ट्रेन डाइवर्ट किया गया है जबकि कुछ को रद्द किया गया है.

Train Accident : (ब्रजेश सिंह, जमशेदपुर) झारखंड के सरायकेला खरसावां जिला के चांडिल रेलवे स्टेशन के पास दो मालगाड़ी आपस में टकरा गयी. इस घटना में चालक दल के कुछ सदस्यों को हल्की चोट आयी है. दोनों मालगाड़ी के चालक का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है. दोनों को हल्की चोट आयी है. इस घटना के कारण चांडिल मुरी रेल लाइन पूरी तरह ठप हो गई है.

10 ट्रेनों को रद्द किया गया

इस घटना के कारण 10 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है. करीब 20 ट्रेनें प्रभावित हुई है. जिन ट्रेनों को टाटानगर से रद्द किया गया है उनमें शालीमार तंबाराम एक्सप्रेस, बक्सर टाटा एक्सप्रेस, दुर्ग आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस, ���टना टाटा वंदे भारत ट्रेन, भुवनेश्वर आनंद विहार साप्ताहिक ट्रेन, टाटा कटिहार और कटिहार टाटा, अमृतसर टाटा, पुरी आनंद विहार ट्रेनों को टाटानगर में रद्द कर दिया गया है. ये सभी ट्रेन अलग-अलग जगह पर रोक दी गई है.

हादसे के बाद की तस्वीर

यह भी पढ़ें : Dhanbad News : अप गया-आसनसोल इएमयू ट्रेन के इंजन से निकला धुआं, मची अफरातफरी

भुवनेश्वर नई दिल्ली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस ट्रेन डाइवर्ट

इसी तरह भुवनेश्वर नई दिल्ली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस ट्रेन को डाइवर्ट कर दिया गया है. चक्रधरपुर गोमो मेमू एक्सप्रेस ट्रेन को रद्द कर दिया गया है. टाटा आरा एक्सप्रेस ट्रेन को रद्द कर दिया गया है. भुवनेश्वर नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन को झारसुगुड़ा राउरकेला हटिया होते हुए चलाया जा रहा है. टाटा पटना बंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को रद्द कर दिया गया है. बिलासपुर पटना एक्सप्रेस ट्रेन को टाटानगर खड़कपुर मिदनापुर आद्रा  और आसनसोल होकर चलाए जा रहा है. हावड़ा रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन को खड़कपुर मिदनापुर आद्रा  रांची होकर चलाए जा रहा है.  झारग्राम पुरुलिया झाड़ग्राम मेमू ट्रेन, टाटा हटिया मेमू और टाटा आसनसोल ट्रेन को रद्द कर दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >