Train Accident: मुंबई-हावड़ा ट्रेन हादसे में झारखंड सरकार ने की मुआवजे की घोषणा, मृतकों के परिजन को 2-2 लाख, घायलों को 50 हजार रुपये

झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले में मंगलवार तड़के मुंबई-हावड़ा मेल के कम से कम 18 डिब्बे पटरी से उतर जाने के कारण दो लोगों की मौत हो गई और 20 अन्य घायल हो गए. यह दुर्घटना तड़के पौने चार बजे दक्षिण-पूर्व रेलवे (एसईआर) के चक्रधरपुर मंडल के अंतर्गत जमशेदपुर से लगभग 80 किलोमीटर दूर बड़ाबम्बू के पास हुई.

खरसावां, शचिंद्र कुमार दाश : बडाबांबो रेल हादसे के बाद झारखंड सरकार एक्शन मोड में आ गयी है. सीएम हेमंत सोरेन के निर्देश पर स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, जनजाति कल्याण मंत्री दीपक बिरुआ व स्थानीय विधायक दशरथ गागराई हेलिकॉप्टर से घटना स्थल पर पहुंचे. मंत्री व विधायक ने घटनास्थल का जायजा लेने के बाद अधिकारियों से हादसे के बारे में जानकारी ली. इस दौरान घटना स्थल पर चलाये जा रहे राहत कार्यों की जानकारी ली.

मृतकों के परिजनों को मिलेंगे 2-2 लाख और घायलों को 50-50 हजार

मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि हादसे के शिकार लोगों की मदद सुनिश्चित करेंगे. उन्होंने मुख्यमंत्री राहत कोष से मृतक के परिजनों को दो-दो लाख रुपये तथा घायलों को 50-50 हजार रुपये देने की घोषणा की. साथ ही बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. विधायक दशरथ गागराई ने भी रेल हादसे में दो लोगों के मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया. उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य होने की कामना की है.

रेलवे मृतकों के परिजनों को देगा 10-10 लाख रुपये

वहीं रेलवे विभाग ने मृतकों के परिजनों के लिए 10 लाख रुपये की राहत राशि देने की घोषणा की है. विभाग ने घायलों को 1-1 लाख रुपये देने की घोषणा की है. इस रेल हादसे में अबतक कुल 2 लोगों की मौत हुई है.

Also Read : Jharkhand Train Accident Live : घटनास्थल पर पहुंचकर मंत्री बन्ना गुप्ता, दीपक बिरुआ और दशरथ गागराई ने अधिकारियों से ली जानकारी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kunal Kishore

कुणाल ने IIMC , नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा की डिग्री ली है. फिलहाल, वह प्रभात खबर में झारखंड डेस्क पर कार्यरत हैं, जहां वे बतौर कॉपी राइटर अपने पत्रकारीय कौशल को धार दे रहे हैं. उनकी रुचि विदेश मामलों, अंतरराष्ट्रीय संबंध, खेल और राष्ट्रीय राजनीति में है. कुणाल को घूमने-फिरने के साथ पढ़ना-लिखना काफी पसंद है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >