Seraikela News : 10 करोड़ से बनेंगी तीन सड़कें, विधायक ने किया शिलान्यास

10 करोड़ से बनेंगी तीन सड़कें, विधायक ने किया शिलान्यास

राजनगर. पूर्व मुख्यमंत्री सह विधायक चम्पाई सोरेन ने शनिवार को राजनगर की तीन सड़कों का शिलान्यास किया. 10 करोड़ से तीनों सड़क बनेंगी. इसमें केन्दमुंडी स्कूल से बुरुडीह चौक होते हुए बड़ा धोलाडीह तक (4.800 किलोमीटर), दोलसोरा चौक से मुचियासाई होते हुए ईटापोखर तक पथ निर्माण (4•00 किलोमीटर एवं टांगरानी से बाना पंचायत भवन तक पथ निर्माण (2.800) किलोमीटर तक पथ निर्माण शिलापट्ट का अनावरण किया. उक्त सड़क का निर्माण मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना से केन्दमुंडी से धोलाडीह तक लागत तीन करोड़ 98 लाख रुपए, दोलसोरा से ईटापोखर तक लागत 3 करोड़ 52 लाख रुपए एवं टांगरानी से बाना पंचायत भवन तक दो करोड़ 56 लाख रुपए से निर्माण किया जाएगा.

विस क्षेत्र में बिछेगा सड़कों का जाल : चपाई

शिलान्यास के बाद विधायक चम्पाई सोरेन ने कहा कि तीन सड़कों का शिलान्यास किया गया. सभी सड़क काफी जर्जर हो चुकी हैं. यह सड़क जनहित में जरूरी है. उन्होंने कहा कि मेरे कार्यकाल में विधानसभा क्षेत्र की कई सड़कों की स्वीकृति मिल चुकी है. कई सड़क बन कर पूरी हो गया है, तो कुछ सड़कों का कार्य चल रहा है तथा कुछ सड़कों का काम जल्द शुरू होगा. इस अवसर पर जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा,मंत्री पुत्र बबलू सोरेन, मुखिया निमय सोरेन, बलदेव मंडल, मोतीलाल महतो, गुरु प्रसाद महतो, हीरालाल सतपथी, मिथुन कुंभकार, दिलीप राउत, वीरेन्द्र दास, हरे कृष्ण प्रधान आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL PATHAK

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >