Seraikela Kharsawan News : ग्रामीण क्षेत्र में प्रतिभाओं की कमी नहीं : सोनाराम

खूंटपानी प्रखंड के केयाड़चालम फुटबॉल मैदान में रेनबो क्लब द्वारा आयोजित तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता में पुरुष, महिला और 40 प्लस पुरुष वर्ग की टीमें शामिल हुईं.

सरायकेला.

खूंटपानी प्रखंड के केयाड़चालम फुटबॉल मैदान में रेनबो क्लब द्वारा आयोजित तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता में पुरुष, महिला और 40 प्लस पुरुष वर्ग की टीमें शामिल हुईं. पुरुष वर्ग के फाइनल में एवाविल स्पोट् र्स ने सुरेंद्र एफसी को हराकर खिताब जीता. विजेता को 80 हजार, उपविजेता को 50 हजार और तीसरे स्थान पर रहने वाले वॉलीआर्मी ब्रदर्स को 30 हजार रुपये नकद पुरस्कार मिला.

महिला वर्ग: मनीषा ने दुर्गा क्लब को हराया

महिला वर्ग के फाइनल में मनीषा फुटबॉल क्लब ने दुर्गा फुटबॉल क्लब को हराया, जिसमें विजेता को छह हजार और उपविजेता को चार हजार रुपये नकद पुरस्कार मिले. 40 प्लस पुरुष वर्ग के फाइनल में किलर मैन बुरुडीह ने बीपीएमसी उलिहातु को पराजित किया. पुरस्कार वितरण समारोह में सरायकेला जिप अध्यक्ष सोनाराम बोदरा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्राचीन खेल अभी भी जीवित हैं. उचित मंच मिलने पर खिलाड़ी जिला, राज्य और देश का नाम रौशन कर सकते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AKASH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >