Seraikela kharsawan News : वाहन के धक्के से पिकअप वैन अनियंत्रित
हो झाड़ियों में घुसा, बाल-बाल बचा चालक

हाता-चाईबासा मुख्य मार्ग (एनएच-220) स्थित मुरुमडीह गांव में शनिवार की सुबह पिकअप वैन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे झाड़ियों में जा घुसी.

राजनगर.

हाता-चाईबासा मुख्य मार्ग (एनएच-220) स्थित मुरुमडीह गांव में शनिवार की सुबह पिकअप वैन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे झाड़ियों में जा घुसी. हादसे में चालक बाल-बाल बच गया. चालक ओम प्रकाश गुप्ता ने बताया कि वह रोड सेफ्टी का सामान लेकर जमशेदपुर से नोवामुंडी जा रहा था. जैसे ही मुरुमडीह गांव के पास पहुंचा, पीछे से अज्ञात वाहन ने जोरदार धक्का मार दिया. अचानक धक्का लगने से वैन अनियंत्रित हो गयी और सड़क किनारे झाड़ियों में घुस गयी. सौभाग्य से वाहन चालक को कोई चोट नहीं आयी है. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AKASH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >