Seraikela Kharsawan News : सरायकेला में चित्रगुप्त पूजा की धूम भक्ति में लीन रहा कायस्थ समाज

चित्रांश परिवार ने कलम-दवात की आराधना की

सरायकेला. सरायकेला सहित आसपास के क्षेत्रों में कायस्थ समाज के लोगों ने अपने आराध्य देव भगवान चित्रगुप्त की भक्ति भाव से पूजा-अर्चना की. सरायकेला, सीनी और कोलेबिरा क्षेत्र में चित्रगुप्त की प्रतिमा स्थापित कर कलम-दवात के साथ विधि-विधानपूर्वक पूजा की गयी और समाज के सुख-समृद्धि की कामना की गयी. सरायकेला शहरी क्षेत्र के पटनायकसाही और हंसाउडी में भी भगवान चित्रगुप्त की प्रतिमा स्थापित कर सजे हुए पंडालों में पूजा-अर्चना की गयी. हंसाउडी में वर्ष 1981 से यह पूजा परंपरागत रूप से होती आ रही है. बजरंग कमेटी पटनायकसाही की ओर से भी भव्य प्रतिमा स्थापित कर पूजा का आयोजन किया गया, जिसमें कायस्थ समाज के सदस्यों ने सहयोग दिया. पटनायक टोला कमेटी के किशोर पटनायक ने बताया कि पूजा-अर्चना के पश्चात भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया. इसी तरह हंसाउडी में भी पूजा के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद बांटा गया. कायस्थ समाज ने परंपरागत रूप से कलम-दवात की पूजा कर अपने आराध्य देव के प्रति श्रद्धा व्यक्त की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL PATHAK

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >