TET पास शिक्षकों की बढ़ी परेशानी, पदोन्नति अटकी तो एमएसीपी लाभ भी रुका

सरायकेला में टेट उत्तीर्ण शिक्षकों को ग्रेड-4 में पदोन्नति नहीं मिलने से भारी असंतोष है. संघ ने पीएम पोषण राशि और पदोन्नति को लेकर जिला शिक्षा अधीक्षक से मांग की.

सरायकेला: सरायकेला-खरसावां जिले में टेट उत्तीर्ण शिक्षकों की पदोन्नति लंबे समय से लंबित रहने का मामला तूल पकड़ने लगा है. झारखंड प्रगतिशील शिक्षक संघ ने जिला शिक्षा अधीक्षक से मांग की है कि कक्षा 6 से 8 तक के टेट उत्तीर्ण शिक्षकों को ग्रेड-4 में पदोन्नति दी जाये. संघ का कहना है कि जिले में कई शिक्षक सभी निर्धारित अर्हताएं पूरी करते हैं, फिर भी पदोन्नति प्रक्रिया शुरू नहीं होने से उनमें गहरी निराशा और असंतोष व्याप्त है. नियमित पदोन्नति नहीं मिलने के कारण इन शिक्षकों को एमएसीपी जैसे महत्वपूर्ण वित्तीय लाभों से वंचित होना पड़ रहा है, जिससे उनका आर्थिक और मानसिक नुकसान हो रहा है.

उपस्थिति के मुकाबले कम राशि आवंटित

इसके साथ, ज्ञापन के माध्यम से पीएम पोषण योजना के संचालन को लेकर भी गंभीर चिंता जतायी गयी है. संघ ने बताया कि कई विद्यालयों में छात्रों की उपस्थिति 70 प्रतिशत या उससे अधिक रहती है, जबकि भोजन की राशि औसत 60 से 70 प्रतिशत उपस्थिति के आधार पर आवंटित की जाती है. इससे विद्यालयों में मध्याह्न भोजन के सुचारू संचालन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है.

बकाया भुगतान और एडवांस की भी मांग

संघ ने मांग की है कि कुकिंग कॉस्ट और अंडा तथा पोषण मद की राशि वास्तविक उपस्थिति के आधार पर भेजी जाये, लंबित राशि का शीघ्र समायोजन किया जाये और आकस्मिक कमी की स्थिति में विद्यालयों के लिए अग्रिम राशि उपलब्ध कराने की पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित की जाये.

मौके पर प्रदेश संयोजक मंगल सिंह बेसरा, प्रदेश संगठन सचिव जय नंदन सिंह मुंडा, जिला अध्यक्ष पंचू मार्डी, जिला उपाध्यक्ष इंद्रजीत महतो, जिला कोषाध्यक्ष घनश्याम महतो, सुचांद प्रसाद महतो, सुमन हलधर, ठाकुर मांझी, प्रकाश कुमार आदि उपस्थित थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रताप कुमार मिश्रा

प्रताप कुमार मिश्रा वर्ष 2003 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने कोल्हन विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में स्नातक किया है. राजनीतिक, सामाजिक, क्राइम, खेल की खबरों में इन्हें विशेषज्ञता हासिल है. डिजिटल जर्नलिज्म में 10 साल का अनुभव है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >