खरसावा में कर्मवीर सिंह ने कहा- केंद्र की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएंं

खरसावां राजबाड़ी परिसर में भाजपा के संगठन मंत्री कर्मवीर सिंह ने पार्टी के नेताओं के साथ बैठक कर चुनाव में जनसंपर्क से लेकर जीत की रणनीति बनायी. कई जरूरी टिप्स भी दिये.

खरसावां. खरसावां राजबाड़ी परिसर में भाजपा के संगठन मंत्री कर्मवीर सिंह ने पार्टी के नेताओं के साथ बैठक कर चुनाव में जनसंपर्क से लेकर जीत की रणनीति बनायी. कई जरूरी टिप्स भी दिये. जनसंपर्क कर केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने व लाभार्थियों से संवाद का निर्देश दिया. कर्मवीर सिंह ने कहा कि पिछले 10 वर्षों के कार्यकाल में पीएम नरेंद्र मोदी ने हर वर्ग के लोगों के लिए कार्य किया है.

देश को मोदी की गांरटी पर भरोसा : मीरा मुंडा

भाजपा नेत्री मीरा मुंडा ने क्षेत्र के विकास को रफ्तार देने के लिए फिर एक बार मोदी सरकार बनाने की अपील की. उन्होंने कहा कि देश की जनता को मोदी की गारंटी पर भरोसा है. बैठक में बालमुकुंद सहाय, सुबोध सिंह गुड्डी, उदय सिंहदेव, अशोक षाड़ंगी, विजय महतो, प्रदीप सिंहदेव, मंगल सिंह सोय, रामनाथ महतो, मंजू बोदरा, शंभुनाथ पति, लालसिंह सोय, अभिषेक आचार्य, लखीराम मुंडा, मांगता गोप, मंगल सिंह मुंडा, सुशील षाड़ंगी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >