सरायकेला-खरसावां: ‘सुजल ग्राम संवाद’ के छठे संस्करण में वर्चुअली जुड़े ग्रामीण, अधिकारियों से की बातचीत

Seraikela Kharsawan News: ‘सुजल ग्राम संवाद’ में सरायकेला-खरसावां के जोडसरजम गांव के ग्रामीण वर्चुअल माध्‍यम से जुड़े.  जल जीवन मिशन 2.0, जल संरक्षण और पेयजल आपूर्ति की स्थिरता पर हुई चर्चा. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

सरायकेला से शचिंद्र कुमार दाश की रिपोर्ट

Seraikela Kharsawan News: जल शक्ति मंत्रालय के पेयजल एवं स्वच्छता विभाग (डीडीडब्ल्यूएस) ने बुधवार को ‘सुजल ग्राम संवाद’ के छठे संस्करण का आयोजन किया. केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल की अध्यक्षता में आयोजित इस वर्चुअल संवाद में 10 राज्यों के ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों ने भाग लिया. जल जीवन मिशन अंतर्गत ‘सुजल ग्राम संवाद’ कार्यक्रम में झारखंड से एक मात्र सरायकेला-खरसावां जिले के कुचाई प्रखंड के जोडसरजम गांव के ग्रामीण वर्चुअल माध्‍यम से जुड़े. 

लोगों ने अपने अनुभव बताए 

इसमें जल जीवन मिशन 2.0, जल संरक्षण और पेयजल आपूर्ति की स्थिरता पर ध्यान केंद्रित किया गया.  विभाग के अतिरिक्त सचिव केके सोन ने जनजातीय बहुल जोडा सरजम गांव के जलसहिया मीना प्रमाणिक, आंगनवाड़ी सेविका पुष्पा बांकिरा और ग्रामीण उपेंद्र सरदार के साथ संवाद किया. इस दौरान लोगों ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि मिशन से पहले स्वच्छ पेयजल के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ती थी. खासकर गर्मी के दिनों में पानी की समस्या हो जाती थी. अब गांव के सभी घरों को पूरे साल साफ पानी मिलता है. सभी घरों तक स्वच्छ पानी पहुंच रहा है. ग्रामीणों ने बताया कि गांव ने जल आपूर्ति के साथ प्रभावी रूप से आत्मनिर्भरता हासिल कर ली है. नल-जल आपूर्ति, जल गुणवत्ता, संचालन और रख-रखाव, सामुदायिक सहभागिता और जल संरक्षण से संबंधित अलग-अलग बिंदुओं पर चर्चा की गई. 

प्रबंधन मजबूत करने पर जोर, ये लोग भी रहे मौजूद 

इस दौरान नियमित जलापूर्ति के लिए बेहतर प्रबंधन पर भी जोर दिया गया. साथ ही आसपास के अन्य गांवों में शत प्रतिशत घरों तक स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया. इसके लिए लोगों में जागरुकता लाने की बात कही गई. कुचाई के जोडा सरजम गांव से स्थानीय लोगों के साथ बीडीओ साधु चरण देवगम भी मौजूद रहे. वहीं जिला मुख्यालय सरायकेला से उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह भी वर्चुअल माध्‍यम से इस कार्यक्रम से जुड़े. जल जीवन मिशन के तहत हर ग्रामीण परिवार तक स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करना सर्वोच्च प्राथमिकता है. साथ ही जल स्रोतों के संरक्षण, योजनाओं के सतत संचालन एवं रख-रखाव में सामुदायिक सहभागिता को सुदृढ़ करने तथा गुणवत्ता मानकों का अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. 

जोडसरजम के 75 घरों तक पहुंचता है नल से जल 

जल जीवन मिशन के तहत कुचाई के अरुवां ग्राम पंचायत के जोडसरजम गांव के सभी 75 घरों में स्वच्छ और पीने योग्य पानी मिल रहा है. गांव के जलापूर्ति योजनाओं के जरिए घरों तक 24X7 नियमित रुप से पानी पहुंचता है. गांव के लोग इसी पानी का इस्तेमाल करते हैं. 350 आबादी वाले इस गांव में 22 एससी, 208 एसटी, 120 सामान्य वर्ग के लोग रहते हैं. इधर, ग्रामीणों ने बताया कि घरों तक स्वच्छ पानी पहुंचने का उनके जीवन में व्यापक प्रभाव डाला. काफी हद तक बीमारी से मुक्ति मिली. पहले बरसात के दिनों में गांव के लोग अक्सर बीमार पड़ते थे. लेकिन अब इसमें काफी कमी आई है.

इसे भी पढ़ें: झारखंड में जल्द लागू होगी नई हेल्थ इंश्योरेंस स्कीम, लाखों सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

इसे भी पढ़ें: गढ़वा के मिलावटखोरों पर एसडीएम साहेब का सर्जिकल स्ट्राइक, 3 क्विंटल मिठाइयां मिट्टी में दफन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >